बाजार

Closing Bell: बाजार में फिर तेजी! Sensex 535 अंक चढ़ा; Nifty 22,217 पर बंद, IT-Metal स्टॉक्स ने की वापसी

Stock Market Today: ट्रेडिंग के अंतिम दो घंटों में उबरने से पहले शेयर बाजार गिरावट में कारोबार कर रहा था। दोनों इंडेक्स लगभग 0.8 प्रतिशत नीचे थे।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- February 22, 2024 | 4:19 PM IST

Stock Market Today: वैश्विक बाजारों में पॉजिटिव रुख के बीच भारतीय शेयर बाजार में एक दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को फिर तेजी दर्ज की गई जिससे स्टॉक मार्केट चढ़कर बंद हुई।

आईटी (IT) और मेटल शेयरों में एक दिन पहले गिरावट के बाद आज तेजी और इंडेक्स में हैवी वेटेज रखने वाले आईटीसी के शेयर (ITC Share) में उछाल की वजह से शेयर बाजार चढ़कर क्लोज हुआ।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स आज (BSE Sensex Today) पिछले बंद भाव 72,623.09 अंक के मुकाबले 72,677.51 पर खुला और कारोबार के दौरान 73,256.39 के हाईएस्ट और 72,081.36 के नीचले लेवल तक गया। भारी उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स 0.74 प्रतिशत और 535.15 अंक के उछाल के साथ 73,158.24 पर बंद हुआ।

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 (Nifty-50 Today) भी 162.40 अंक या 0.74 प्रतिशत की तेजी के साथ 22,217.45 अंक के लेवल पर बंद हुआ।

Top Gainers

सेंसेक्स की कंपनियों में HCL Tech का शेयर सबसे ज्यादा 3.12 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ। इसके अलावा हैवी वेटेज वाला ITC का शेयर भी 2.73 फीसदी बढ़कर बंद हुआ। TCS, टेक महिंद्रा, विप्रो, इन्फोसिस जैसे आईटी शेयर भी आज सुधार के साथ क्लोज हुए।

Top Losers

दूसरी तरफ, इंडसइंड बैंक का शेयर सबसे ज्यादा गिरावट लेकर बंद हुआ। साथ ही एचडीएफ़सी बैंक, कोटक बैंक, SBI, बजाज फाइनेंस, जेएसडब्ल्यू स्टील गिरकर बंद हुए।

शेयर बाजार में तेजी की वजह ?

आईटी, ऑटो और मेटल शेयरों एक दिन पहले गिरावट के बाद आज बढ़त के चलते शेयर बाजार शुरुआती गिरावट से उबरने में कामयाब रहा और ग्रीन निशान में बंद हुआ।

आखिरी के 2 घंटे में उठा बाजार

ट्रेडिंग के अंतिम दो घंटों में उबरने से पहले शेयर बाजार गिरावट में कारोबार कर रहा था। दोनों इंडेक्स लगभग 0.8 प्रतिशत नीचे थे।

First Published : February 22, 2024 | 4:19 PM IST