facebookmetapixel
Advertisement
1601 नंबर से आएगी अधिकृत कॉल, TRAI ने ठगी रोकने के लिए बढ़ाया दायरानरसिम्हा राव-मनमोहन से वाजपेयी-मोदी तक: एनके सिंह ने बताया कैसे बदला भारत की आर्थिक स्थिरता का सफरझारखंड में भर्ती परीक्षाओं की कथित धांधली पर बवाल, छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्जGen Z तक पहुंच बढ़ाने की तैयारी में RSS, विशाखापत्तनम में होगी अहम बैठकBP India 2030 तक तेल-गैस क्षेत्र में करेगी $4 अरब का निवेश, ‘समुद्र मंथन’ योजना से कंपनी को बड़ी उम्मीदेंBrand Canvas 2026 का ग्रैंड फिनाले 11 अगस्त को बेंगलूरु में, 10 टीमें करेंगी मुकाबलाAI जॉब्स के लिए स्किल गैप की जानकारी नहीं, PMKVY 4.0 में 53,449 ने कराया रजिस्ट्रेशनग्राहकों-छोटे दुकानदारों के लिए UPI रहेगा फ्री, केवल बड़े कारोबारी लेनदेन पर ही MDR लागू करने की तैयारी: FMअमेरिकी टेक यूनिकॉर्न में बढ़ी भारत की हिस्सेदारी, हर 10 में 1 कर्मचारी भारतीयFCNR(B) योजना से बॉन्ड बाजार में आई बहार, 5 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड में बड़ी गिरावट

NBFC Stock दौड़ लगाने को तैयार! ब्रोकरेज ने कहा- खरीद लो, 43% तक मिल सकता है रिटर्न

Advertisement

PFC के शेयर में जबरदस्त बढ़त की संभावना, ICICI Securities ने ₹550 का टारगेट दिया, जिससे निवेशकों को 43% तक रिटर्न मिलने की उम्मीद।

Last Updated- February 13, 2025 | 6:13 PM IST
share market

अगर आप शेयर बाजार में तगड़ा रिटर्न कमाने की सोच रहे हैं, तो पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (PFC) पर नजर डाल सकते हैं। कंपनी ने हाल ही में अपने तिमाही नतीजे जारी किए हैं, जिनमें मुनाफे में जबरदस्त बढ़त दिखी है। हालांकि, कर्ज वितरण की रफ्तार थोड़ी सुस्त रही, लेकिन कंपनी ने FY25 के लिए 14% लोन ग्रोथ का टारगेट बनाए रखा है।

इसी बीच ICICI Securities ने PFC के शेयर पर ₹550 का टारगेट प्राइस दिया है, जो मौजूदा स्तर (384.45 रुपये) से 43% ज्यादा है। यानी, अगर आप अभी PFC के शेयर खरीदते हैं, तो आने वाले समय में आपको जबरदस्त फायदा हो सकता है।

क्या कहती है रिपोर्ट?

PFC का Q3FY25 में शुद्ध मुनाफा ₹41.6 अरब रहा, जो साल-दर-साल 23% बढ़ा। हालांकि, पिछली तिमाही के मुकाबले इसमें 5% की गिरावट आई। कंपनी की लोन ग्रोथ 2% QoQ और 10% YoY रही, लेकिन मैनेजमेंट ने FY25 के लिए 14% ग्रोथ का अनुमान बरकरार रखा है।

ICICI Securities का मानना है कि Q4FY25 में PFC की लोन ग्रोथ 7% QoQ और 12% YoY रह सकती है। PFC की चौथी तिमाही आमतौर पर दमदार रहती है, और इस बार भी ₹61,700 करोड़ का लोन वितरण होने की उम्मीद है।

क्या यह निवेश का सही मौका है?

ब्रोकरेज के मुताबिक, PFC की बैलेंस शीट मजबूत बनी हुई है और FY25 में कंपनी की रिटर्न ऑन इक्विटी (RoE) 20% तक जा सकती है। ICICI Securities ने इसे ‘BUY’ रेटिंग दी है, जिससे यह निवेश के लिए एक मजबूत विकल्प बन सकता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ जानकारी के लिए है, इसे निवेश सलाह न समझें। शेयर बाजार में जोखिम होता है, निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार से परामर्श लें।

Advertisement
First Published - February 13, 2025 | 6:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement