facebookmetapixel
Advertisement
फ्लिपकार्ट मिनट्स की गॉरमे सेगमेंट में एंट्री, प्राइवेट लेबल ‘Pykd’ के साथ बेचेगी प्रीमियम सामान1200% का मोटा डिविडेंड! NBFC सेक्टर की कंपनी ने निवेशकों पर लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट 12 अगस्तझारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर नहीं बनी बात, 15वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलनडीपफेक और AI कंटेंट पर Meta की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने ‘इंटरमीडियरी’ स्टेटस पर उठाए सवालRetirement Planning: पहली सैलरी आए तभी से शुरू कर दें बुढ़ापे की तैयारी, बाद में भारी पड़ सकती है अनदेखीDividend Stocks: शेयर बाजार में 10 से 14 अगस्त तक डिविडेंड की बारिश, 90 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफाE20 विवाद के बीच सरकारी तेल कंपनियों का दावा: ईंधन पूरी तरह सुरक्षित, ना घट रही माइलेज ना हो रहा नुकसानरूसी तेल खरीदने पर 100% टैरिफ, अमेरिकी सीनेट में पास हुआ विधेयक; भारत-चीन को खतराविधानसभा उपचुनावों में 17 सालों से सत्ता पक्ष का रहा है दबदबा, 53% सीटों पर हासिल की जीतबिहार में शराबबंदी से नहीं थमा महिलाओं के खिलाफ अपराध, पर राज्य में बढ़ा अवैध शराब का कारोबार

बसंत माहेश्वरी वेल्थ एडवाइजर्स पर 4 लाख रुपये जुर्माना

Advertisement

माहेश्वरी के यूट्यूब वीडियो में 10 साल में 10 गुणा और 20 साल में 100 गुणा, कैसे करें?? जैसे कैप्शन शामिल हैं।

Last Updated- March 26, 2025 | 10:28 PM IST
SEBI Chairman Tuhin Kanta Pandey

यूट्यूब वीडियो कैप्शन में अतिशयोक्ति के कारण निवेश सलाहकार बसंत माहेश्वरी विनियामक संकट में फंस गए हैं। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने निवेश सलाहकार मानदंडों के कथित उल्लंघन और विज्ञापन कोड का पालन न करने के लिए बसंत माहेश्वरी वेल्थ एडवाइजर्स पर 4 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

अपने आदेश में सेबी ने कई खामियों को उजागर किया है, जिसमें फर्म द्वारा सालाना ऑडिट कराने में विफलता और फिक्स्ड और ऐसेट अंडर एडवाइस (एयूए) दोनों तरीकों से ग्राहकों से शुल्क वसूलने का चलन शामिल है। मौजूदा नियमों के तहत सलाहकारों को केवल एक शुल्क संरचना अपनाने की अनुमति है। ये निष्कर्ष अक्टूबर और दिसंबर 2023 के बीच सेबी द्वारा किए गए निरीक्षणों से निकले हैं।

माहेश्वरी के यूट्यूब वीडियो में 10 साल में 10 गुणा और 20 साल में 100 गुणा, कैसे करें?? जैसे कैप्शन शामिल हैं। 1 करोड़ को दोगुना कैसे करें? और कैसे बनाया 150 करोड़ रुपये सिर्फ ट्रेडिंग करके? इन चीजों ने नियामक का ध्यान आकर्षित किया।

सेबी ने पाया कि इन वीडियो में माहेश्वरी के स्मॉलकेस पोर्टफोलियो के लिंक शामिल थे, जिससे उन्हें प्रभावी रूप से निवेशकों को प्रभावित करने वाले विज्ञापन के रूप में वर्गीकृत किया गया।

Advertisement
First Published - March 26, 2025 | 10:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement