facebookmetapixel
Advertisement
अन्नू प्रोजेक्ट्स IPO में पैसा लगाने का मौका! ₹94-99 का प्राइस बैंड, ₹14,949 से निवेश; जानें कब होगी लिस्टिंगहॉर्मुज में फिर बढ़ा खतरा! कच्चा तेल चढ़ा, ब्रेंट 91 डॉलर के पारStock Market Today: GIFT Nifty ने दिया झटका, एशियाई बाजार लाल; सोना 3 महीने के हाई पर, तेल $90 के पारStocks To Watch Today: आज इन शेयरों पर रखें नजर! TCS, Lenskart, Meesho से लेकर Coal India तक आई बड़ी खबरेंदोपहिया वाहनों की सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी, ओवर-स्पीडिंग अलर्ट से रिफ्लेक्टिव टायर तक नए नियमRBI की अगली दर चाल पर सस्पेंस, MPC सदस्य बोले- महंगाई बढ़ी तो रीपो रेट पर फिर विचारबंगाल की खाड़ी में जहाज हादसा, 22 नाविकों की तलाश में जुटी नौसेना-तटरक्षक बलफ्रंट-रनिंग मामले में केतन पारिख को झटका, सैट ने अपील खारिज कीआर्थिक उदारीकरण के 35 साल: जिस विदेशी प्रतिस्पर्धा से डरा बॉम्बे क्लब, उसी देसी समूहों ने कैसे बनाया दबदबाभारत को उर्वरक निर्यात बढ़ाने को तैयार रूस, 2030 तक 100 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्य

इस Pharma Company ने किया 400% डिविडेंड का ऐलान, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते – जानें पेमेंट की तारीख

Advertisement

Aurobindo Pharma ने ₹4 प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित किया है। रिकॉर्ड डेट 8 अगस्त तय की गई है और भुगतान 21 अगस्त तक किया जाएगा।

Last Updated- August 05, 2025 | 9:56 AM IST
dividend

4 अगस्त 2025, सोमवार को फार्मा कंपनी Aurobindo Pharma ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 400 प्रतिशत का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया, “बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने ₹1 के फेस वैल्यू वाले हर इक्विटी शेयर पर ₹4 यानी 400% का अंतरिम लाभांश (Interim Dividend) देने की मंज़ूरी दी है।”

रिकॉर्ड डेट और पेमेंट डेट

Aurobindo Pharma ने अंतरिम डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 8 अगस्त 2025 तय की है। यानी जिन निवेशकों के पास इस तारीख तक कंपनी के शेयर होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे। कंपनी ने यह भी कहा कि डिविडेंड का भुगतान 21 अगस्त 2025 तक कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: ₹1670 से लेकर ₹2300 तक के टारगेट, इन दो Bank Stocks पर मोतीलाल ओसवाल को भरोसा

तिमाही नतीजों में Aurobindo Pharma का मुनाफा घटा, रेवेन्यू में बढ़त

कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (Q1 FY26) के नतीजे भी जारी किए हैं। इस तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 10.3% घटकर ₹824.2 करोड़ रहा। हालांकि, कंपनी की ऑपरेटिंग इनकम 3.98% बढ़कर ₹7,868.1 करोड़ हो गई, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹7,567 करोड़ थी। कंपनी का कुल खर्च भी 4.73% बढ़कर ₹6,768.5 करोड़ पहुंच गया, जो एक साल पहले ₹6,462.6 करोड़ था।

यह भी पढ़ें: लॉजिस्टिक कंपनी Q1 में 67% उछला मुनाफा, शेयर 7% भागा; ब्रोकरेज बोले-खरीद लो, ₹600 तक जाएगा का भाव

Aurobindo Pharma के शेयर में हल्की बढ़त, मार्केट कैप ₹63,000 करोड़ के पार

मंगलवार को Aurobindo Pharma के शेयर में हल्की गिरावट देखने को मिली और यह 0.99% गिरकर ₹1,080.01 प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहा था। कंपनी BSE 200 इंडेक्स का हिस्सा है और इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन ₹63,359.65 करोड़ से ज्यादा है।

Advertisement
First Published - August 5, 2025 | 9:56 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement