Categories: बाजार

अमरीकी बाजारों में आई गिरावट के बाद एशियाई बाजार भी लुढ़के

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 09, 2022 | 10:36 PM IST

अमरीकी बाजारों में आई गिरावट के बाद बुधवार के कारोबार के तहत सुबह के सत्र में एशियाई बाजारों के सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई है।
हैंग सेंग 230 अंकों की गिरावट के साथ 12,730 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निक्केई 61 अंकों की गिरावट के साथ 8005 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
ताईवान का संवेदी सूचकांक 8 अंक चढ़कर 4250 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। स्ट्रेट्स टाइम्स 26 अंक लुढ़क कर 1697 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
सिओल कम्पोजिट सूचकांक 16 अंकों की गिरावट के साथ 1111 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। शांघाई कम्पोजिट सूचकांक लगभग फ्लैट मात्र 1 अंक चढ़कर 1995 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

First Published : January 21, 2009 | 11:25 AM IST