facebookmetapixel
Advertisement
4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ता

QIP लाएगी अदाणी एनर्जी सॉल्युशंस; जुटाएगी 12,500 करोड़ रुपये, बोर्ड ने दी मंजूरी

Advertisement

बयान में कहा गया है कि बोर्ड ने 1,027 रुपये प्रति शेयर पर निर्गम जारी करने पर मुहर लगाई है। कंपनी अपने विवेक पर फ्लोर कीमत पर अधिकतम 5 फीसदी तक की छूट दे सकती है।

Last Updated- July 30, 2024 | 9:55 PM IST
Adani Group

अदाणी एनर्जी सॉल्युशंस (एईएसएल) ने मंगलवार को कहा कि वह पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) के जरिये पैसा जुटाने के लिए आरंभिक दस्तावेज सौंपेगी। मई में कंपनी ने चालू वित्त वर्ष में क्यूआईपी के जरिए 12,500 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजनाओं को मंजूरी दी थी। जून में कंपनी की सालाना आम बैठक में इस पर मतदान किया गया और इसे मंजूरी दी गई।

मंगलवार को कंपनी ने कहा कि उसके बोर्ड ने उसी दिन निर्गम खोलने की मंजूरी का प्रस्ताव भी पारित कर दिया है। बयान में कहा गया है कि बोर्ड ने 1,027 रुपये प्रति शेयर पर निर्गम जारी करने पर मुहर लगाई है। कंपनी अपने विवेक पर फ्लोर कीमत पर अधिकतम 5 फीसदी तक की छूट दे सकती है।

एसबीआई कैपिटल मार्केट्स, जेफरीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज को इस निर्गम के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर और कैंटर फिट्जगेराल्ड ऐंड कंपनी को सलाहकार चुना गया है। निर्गम भाव प्रमुख प्रबंधकों के साथ परामर्श कर तय किया जाएगा।

Advertisement
First Published - July 30, 2024 | 9:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement