facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

दक्षिण भारत में पकड़ मजबूत कर रहा ये Cement Stock, दो ब्रोकरेज ने दी BUY रेटिंग, टारगेट ₹2,260 तक तय

Advertisement

ग्रीन एनर्जी, दक्षिण भारत में विस्तार और मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ के दम पर ACC को ब्रोकरेज हाउस का भरोसा।

Last Updated- July 25, 2025 | 2:38 PM IST
Cement Stocks

भारत की बड़ी सीमेंट कंपनियों में से एक ACC ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में अपनी बिक्री (Revenue) के मोर्चे पर शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन लागत बढ़ने की वजह से मुनाफा उम्मीद से कम रहा। इसके बावजूद एक्सिस सिक्योरिटीज़ और सिस्टमैटिक्स जैसी ब्रोकरेज फर्मों ने कंपनी के स्टॉक पर BUY की सलाह बरकरार रखी है। उनका मानना है कि कंपनी की लॉन्गटर्म ग्रोथ की संभावनाएं अभी भी मजबूत बनी हुई हैं।

एक्सिस सिक्योरिटीज की रिपोर्ट: बिक्री बेहतर, मार्जिन कमजोर

एक्सिस सिक्योरिटीज के मुताबिक ACC ने अप्रैल-जून तिमाही में 11.5 मिलियन टन सीमेंट की बिक्री की, जो पिछले साल की तुलना में 12% ज्यादा है। इस ग्रोथ में ट्रेड वॉल्यूम और प्रीमियम प्रोडक्ट्स की बिक्री ने अहम भूमिका निभाई। हालांकि, उत्पादन लागत में 5% की बढ़ोतरी हुई, जिससे EBITDA मार्जिन पर दबाव आया। कंपनी की EBITDA मार्जिन अनुमान से 400 बेसिस पॉइंट कम रही। इसके चलते ब्रोकरेज ने FY26 और FY27 के लिए मुनाफे और मार्जिन के अनुमानों में थोड़ी कटौती की है।

टारगेट प्राइस घटा लेकिन BUY की सलाह बरकरार

एक्सिस सिक्योरिटीज़ ने ACC के स्टॉक पर BUY की रेटिंग बनाए रखी है। हालांकि पहले टारगेट प्राइस ₹2,420 था, लेकिन अब इसे घटाकर ₹2,260 कर दिया गया है। वर्तमान बाजार मूल्य ₹1,890 के मुकाबले यह लगभग 20% ऊपर है।

यह भी पढ़ें: ₹73 तक जा सकता है 46 रुपये का बैंक शेयर, कमजोर Q1 के बाद भी ब्रोकरेज दे रहे BUY की सलाह

सिस्टमैटिक्स रिपोर्ट: टॉप लाइन मजबूत, लागत बनी चिंता

सिस्टमैटिक्स इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज की रिपोर्ट के अनुसार ACC की स्टैंडअलोन बिक्री ₹6,070 करोड़ रही, जो उनकी उम्मीद से कहीं ज्यादा है। वॉल्यूम ग्रोथ 12.7% रही, लेकिन EBITDA और PAT उम्मीद से कम रहे। कंपनी ने ₹7.7 अरब का EBITDA दर्ज किया, जबकि अनुमान ₹9 अरब का था।

ग्रीन एनर्जी की ओर बढ़ते कदम

ACC ने अपनी कुल बिजली जरूरतों में ग्रीन पावर की हिस्सेदारी बढ़ाकर 26.2% कर ली है। इसमें WHRS (waste heat recovery) और सोलर पावर दोनों शामिल हैं। कंपनी का लक्ष्य FY28 तक ग्रीन पावर की हिस्सेदारी 60% तक पहुंचाना है, लेकिन वह पहले ही उस दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रही है। इसके साथ ही, ईंधन लागत और फ्रेट कॉस्ट में भी सुधार देखा गया है।

यह भी पढ़ें: Infosys से लेकर Emami तक: शेयरखान ने इन 8 स्टॉक्स को बताया मुनाफे का सौदा, मिल सकता है 37% तक रिटर्न

लागत बढ़ी, लेकिन लॉन्ग टर्म आउटलुक पॉजिटिव

हालांकि कच्चे माल की लागत में 24% की सालाना बढ़ोतरी देखी गई और PAT में भी तिमाही आधार पर 36% की गिरावट आई, फिर भी दोनों ब्रोकरेज फर्मों का मानना है कि ACC की रणनीति, एफिसिएंसी सुधार और दक्षिण भारत में बढ़ती मौजूदगी कंपनी को भविष्य में बेहतर स्थिति में ला सकती है।

नया टारगेट ₹2,200, रेटिंग ‘BUY’ बरकरार

सिस्टमैटिक्स ने भी ACC के स्टॉक पर BUY की रेटिंग बनाए रखी है और टारगेट प्राइस ₹2,200 तय किया है। उनका कहना है कि पेनना सीमेंट को खरीदने से कंपनी को दक्षिण भारत में अपनी पकड़ मजबूत करने में मदद मिलेगी और सीमेंट के दाम तय करने की ताकत भी बढ़ेगी।

डिस्क्लेमर: यह खबर ब्रोकरेज की रिपोर्ट के आधार पर है, निवेश संबंधित फैसले लेने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Advertisement
First Published - July 25, 2025 | 2:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement