UPPSC Admit Card 2024 Released
UPPSC Admit Card 2024 Download: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) और समीक्षा अधिकारी (RO) पदों की भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।
परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार आधिकारिक साइट से अपने हॉल टिकट को डाउनलोड कर सकते हैं।
कब होगा UPPSC RO ARO का एग्जाम?
यूपीपीएससी RO ARO पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 11 फरवरी, 2024 को आयोजित करेगा। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 411 पदों पर भर्ती की जाएगी।
UPPSC RO ARO Recruitment Exam 2024: 5 स्टेप्स में करें डाउनलोड
यह भी पढ़ें: NEET PG Exam 2024: नीट पीजी के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, NBEMS ने की आवेदन शुल्क में की कटौती
कब शुरू हुई थी आवेदन प्रक्रिया
UPPSC ने सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) और समीक्षा अधिकारी (RO) पदों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 अक्टूबर, 2023 को शुरू की थी, जिसकी अंतिम तिथि 24 नवंबर, 2023 थी।
कैसे होगा सिलेक्शन?
आरओ और एआरओ पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा 11 फरवरी, 2024 को होगी। जो उम्मीदवार इस एग्जाम में पास होंगे उन्हें मैंस और इंटरव्यू के लिए सूचित किया जाएगा।
UPPSC RO ARO के एग्जाम से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।