शिक्षा

Maharashtra SSC Result 2023: 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

Published by
भाषा   
Last Updated- June 02, 2023 | 1:57 PM IST

Maharashtra SSC Result 2023: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को 10वीं कक्षा या SSC के परिणाम घोषित किए, जिसमें 93.83 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। बोर्ड के अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में करीब तीन फीसदी कम है। पिछले साल कुल 96.94 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए थे।

पहले की तरह, लड़कियों ने फिर से लड़कों को पीछे छोड़ दिया। इस परीक्षा में 95.87 फीसदी लड़कियां पास हुईं जबकि 92.05 फीसदी लड़कों ने पेपर पास किया। बोर्ड के अध्यक्ष शरद गोसावी ने बताया कि कोकण संभाग के 98.11 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए और वह बोर्ड परीक्षा में शीर्ष पर रहा, जबकि नागपुर संभाग 92.05 फीसदी के उत्तीर्ण फीसदी के साथ सबसे नीचे रहा।

इसके अलावा कोल्हापुर में 96.73 फीसदी, पुणे में 95.64 फीसदी, मुंबई में 93.66 फीसदी, औरंगाबाद में 93.23 फीसदी, अमरावती में 93.22 फीसदी, लातूर में 92.67 फीसदी और नासिक में 92.22 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए। उन्होंने बताया कि इस साल मार्च-अप्रैल में आयोजित SSC परीक्षा के लिए कुल 15,29,096 छात्रों ने पंजीकरण कराया था जिनमें से 14,34,898 छात्र उत्तीर्ण हुए।

First Published : June 2, 2023 | 1:57 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)