facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिका-ईरान समझौते का दिख रहा असर, होर्मुज स्ट्रेट से भारत के लिए रवाना हुए उर्वरकों से लदे 4 जहाजब्रह्मोस मिसाइल का नया अवतार: वजन में हल्की और स्टेल्थ तकनीक से लैस, दुश्मनों के छूटेंगे पसीनेMeta की बड़ी डील: फिनटेक कंपनी CRED में लगाए 90 करोड़ डॉलर, कुणाल शाह बने व्हाट्सऐप के ग्लोबल हेडइन्फो एज का बड़ा दांव: 50 से अधिक AI और डीप-टेक स्टार्टअप्स में किया ₹1,000 करोड़ से ज्यादा का निवेशब्रिटिश पीएम कीर स्टॉर्मर का भावुक इस्तीफा, क्या अधर में लटक जाएगा भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता?US ट्रेड डील पर पीयूष गोयल ने कहा: समय सीमा की चिंता अमेरिका की है, मुझे इसकी कोई फिक्र नहींआर्थिक मोर्चे पर झटका: मई में 7 महीने के निचले स्तर 0.5% पर आई भारत के 8 मुख्य सेक्टर्स की ग्रोथरिकॉर्ड उछाल: भारत में शुद्ध FDI 4 गुना बढ़कर $6.58 अरब के पार, विदेशी निवेशकों का बढ़ा भरोसाUS-Iran Peace Deal: उपराष्ट्रपति जेडी वेंस बोले- ईरान से बातचीत ने युद्ध खत्म करने की मजबूत नींव रखीअमेरिकी अर्थव्यवस्था के ‘धुरंधर’ और फेड के पूर्व प्रमुख एलन ग्रीनस्पैन का निधन, 100 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

गांव वालों…सस्ती कॉल के लिए ट्राई भी तैयार है…

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 5:14 PM IST

अब गांवों में मोबाइल का बिल और कम होने की पूरी उम्मीद बंध गई है।


टेलीकॉम नियामक संस्था ट्राई ने निजी मोबाइल ऑपरेटरों से ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा बीएसएनएल को दिया जाने वाला शुल्क न लिए जाने का फैसला लिया है।


हालांकि इस फैसले से बीएसएनएल को खासा नुकसान पहुंचने की आशंका है। इसके अलावा, ट्राई ने अंतरराष्ट्रीय कॉलों में वसूले जाने वाले एक रुपए प्रति मिनट (इनकमिंग कॉल्स पर ) के एडीसी को भी घटाकर 50 पैसे कर दिया है। निजी मोबाइल ऑपरेटरों से ग्रामीण सेवाओं को चलाने के एवज में बीएसएनएल द्वारा लिया जाने वाला यह शुल्क एक्सेस डेफिसिट चार्ज (एडीसी) के नाम से जाना जाता है।


इसके चलते मोबाइल संचालन के लिए मुनाफे का बाजार न समझे जाने वाले ग्रामीण क्षेत्रों में जाने से ये निजी कंपनियां कतराती रही हैं। बीएसएनएल इस शुल्क को बररकरार रखने की पैरवी करती रही है क्योंकि इस मद में उसे सालाना 5000 करोड़ रुपए की कमाई होती है। दूसरी ओर, निजी कंपनियां मुनाफे की राह में इसे बड़ा अवरोध मानते हुए इसकी खिलाफत करती रही हैं।


2003 में लागू हुए एडीसी के प्रावधान पर निजी कंपनियों का पक्ष मानते हुए ट्राई ने एडीसी को 1 अप्रैल 2008 से खत्म करने की बात कही है।

Advertisement
First Published - March 28, 2008 | 1:28 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement