facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत पहुंचे, पीएम मोदी को दिया व्हाइट हाउस आने का न्योताCorporate Actions Next Week: डिविडेंड-स्प्लिट-बोनस की होगी बारिश, निवेशकों की चमकेगी किस्मतBonus Stocks: अगले हफ्ते इन 2 कंपनियों के निवेशकों की लगेगी लॉटरी, फ्री में मिलेंगे शेयरअगले हफ्ते TCS, ITC और बजाज ऑटो समेत 23 कंपनियां बाटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹150 तक कमाई का मौकाUpcoming Stock Split: अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं अपने शेयर, छोटे निवेशकों को होगा फायदाईरान पर बड़े हमले की तैयारी में ट्रंप, रिपोर्ट में दावा: वार्ता विफल होने से नाखुश, बेटे की शादी में भी नहीं जाएंगेओडिशा सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी विभागों में अब सिर्फ EV की होगी खरीद, 1 जून से नया नियम लागूPower Sector में धमाका: भारत में बिछेगी दुनिया की सबसे ताकतवर 1150 KV की बिजली लाइन, चीन छूटेगा पीछेकच्चे तेल की महंगाई से बिगड़ी इंडियन ऑयल की सेहत, कंपनी पर नकदी पर मंडराया संकटApple का नया दांव: भारत को बना रहा एयरपॉड्स का नया हब, चीन और वियतनाम की हिस्सेदारी घटी

TATA के इस शेयर में आई अचानक तेजी, बजट के पहले दिन भरा फर्राटा

Advertisement

शनिवार को इसके शेयरों में 12.14% से ज्यादा की छलांग लगी, जो अगस्त 9, 2024 के बाद की सबसे बड़ी एक दिन की तेजी है।

Last Updated- February 01, 2025 | 8:06 PM IST
TATA

टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट लिमिटेड ने फरवरी की शुरुआत ज़बरदस्त अंदाज में की है। जनवरी में जहां इसके शेयर निफ्टी 50 इंडेक्स में सबसे खराब प्रदर्शन कर रहे थे, वहीं अब फरवरी में यह सबसे तेज़ी से भागने वाले शेयर बन गए हैं। शनिवार को इसके शेयरों में 12.14% से ज्यादा की छलांग लगी, जो अगस्त 9, 2024 के बाद की सबसे बड़ी एक दिन की तेजी है। उस दिन कंपनी ने अपने जून तिमाही के नतीजे पेश किए थे।

ALSO READ: Budget 2025: बजट ‘साहसिक’, कंजप्शन बढ़ने से अर्थव्यवस्था को मिलेगी गति – इंडस्ट्री

बजट ने दिया नया जोश

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की बजट स्पीच ने बाजार में हलचल मचा दी। उन्होंने घोषणा की कि 12 लाख रुपये तक की आय वालों को छूट के बाद टैक्स नहीं देना होगा। इस घोषणा ने ट्रेंट समेत दूसरी खपत आधारित कंपनियों (Consumption Stocks) को जबरदस्त फायदा पहुंचाया है। निफ्टी एफएमसीजी इंडेक्स ने भी पिछले सात महीनों की सबसे बड़ी तेजी देखी। रेडिको खेतान जैसे शेयरों में 10% तक का उछाल दर्ज किया गया है।

जनवरी की गिरावट के बाद ट्रेंट की जबरदस्त वापसी

जनवरी में ट्रेंट के शेयरों में करीब 20% की गिरावट आई थी, जो मार्च 2020 के कोविड-19 लॉकडाउन के बाद सबसे खराब मासिक प्रदर्शन था। लेकिन बजट की घोषणा के बाद अब यह नई ऊंचाई की ओर बढ़ रहा है। शुक्रवार के हिसाब से ट्रेंट के शेयर अपने 52 वीक के पीक प्राइस ₹8,345 से 35% नीचे थे, लेकिन अब निवेशकों की रुचि फिर से लौट आई है। आज BSE पर कंपनी के शेयर 12.14% बढ़कर 6182.35 रुपये पर बंद हुए।

Advertisement
First Published - February 1, 2025 | 8:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement