facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत पहुंचे, पीएम मोदी को दिया व्हाइट हाउस आने का न्योताCorporate Actions Next Week: डिविडेंड-स्प्लिट-बोनस की होगी बारिश, निवेशकों की चमकेगी किस्मतBonus Stocks: अगले हफ्ते इन 2 कंपनियों के निवेशकों की लगेगी लॉटरी, फ्री में मिलेंगे शेयरअगले हफ्ते TCS, ITC और बजाज ऑटो समेत 23 कंपनियां बाटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹150 तक कमाई का मौकाUpcoming Stock Split: अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं अपने शेयर, छोटे निवेशकों को होगा फायदाईरान पर बड़े हमले की तैयारी में ट्रंप, रिपोर्ट में दावा: वार्ता विफल होने से नाखुश, बेटे की शादी में भी नहीं जाएंगेओडिशा सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी विभागों में अब सिर्फ EV की होगी खरीद, 1 जून से नया नियम लागूPower Sector में धमाका: भारत में बिछेगी दुनिया की सबसे ताकतवर 1150 KV की बिजली लाइन, चीन छूटेगा पीछेकच्चे तेल की महंगाई से बिगड़ी इंडियन ऑयल की सेहत, कंपनी पर नकदी पर मंडराया संकटApple का नया दांव: भारत को बना रहा एयरपॉड्स का नया हब, चीन और वियतनाम की हिस्सेदारी घटी

Corporate Actions Next Week: डिविडेंड-स्प्लिट-बोनस की होगी बारिश, निवेशकों की चमकेगी किस्मत

Advertisement

अगले हफ्ते बाजार में मुनाफे का महा-धमाका होने जा रहा है, जहां दो कंपनियां बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट करेंगी, वहीं 23 दिग्गज कंपनियां बंपर डिविडेंड बांटने जा रही हैं

Last Updated- May 23, 2026 | 4:43 PM IST
corporate actions

Upcoming Corporate Actions: भारतीय शेयर बाजार में कदम रखने वाले और पोर्टफोलियो चमकाने की चाह रखने वाले निवेशकों के लिए मई का आखिरी हफ्ता किसी बड़े उत्सव से कम नहीं होने वाला है। अगर आप भी दलाल स्ट्रीट की हलचल पर नजर रखते हैं और अपनी जेब में एक्स्ट्रा कमाई की उम्मीद करते हैं, तो आने वाले कुछ दिन आपके लिए बेहद खास हैं। बाजार में अगले कुछ दिनों के भीतर कॉर्पोरेट एक्शन्स का एक ऐसा महा-धमाका होने जा रहा है, जो निवेशकों की झोली खुशियों से भर देगा।

बाजार में ऐसे मौके कम ही आते हैं जब निवेशकों पर एक साथ चौतरफा मुनाफे की बारिश हो। अगले हफ्ते शेयर बाजार में एक तरफ मुफ्त बोनस शेयर की लॉटरी लगने वाली है, तो दूसरी तरफ स्टॉक स्प्लिट के जरिए शेयरों का बड़ा बंटवारा होने जा रहा है। बात सिर्फ यहीं नहीं थमती, बंपर डिविडेंड का एक ऐसा तगड़ा दौर शुरू हो रहा है जिससे निवेशकों के बैंक खातों में सीधे पैसों की बरसात होने वाली है। मुनाफे के इस खेल में अपनी हिस्सेदारी तय करने के लिए कंपनियों ने ‘एक्स-डेट’ और ‘रिकॉर्ड डेट’ की तारीखों का चक्रव्यूह तैयार कर लिया है। तो चलिए जानते हैं कि इस बार बाजार में आपके लिए बंपर कमाई का क्या हिसाब-किताब छुपा है।

दो कंपनियां बांटेगी बोनस

अगले हफ्ते एफ मेक इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड बोनस जारी करने जा रही है। कंपनी के बोर्ड ने निवेशकों के लिए 3:1 के रेशियो (अनुपात) में बोनस शेयर देने का फैसला किया है। इसका सीधा मतलब यह है कि यदि आपके पास इस कंपनी का 1 शेयर है, तो कंपनी आपको 3 बोनस शेयर फ्री में देगी। बोनस मिलने के बाद आपके पास कुल 4 शेयर हो जाएंगे। इस धमाकेदार बोनस के लिए कंपनी ने एक्स-डेट 26 मई 2026 और रिकॉर्ड डेट भी 26 मई 2026 तय की है।

इस लिस्ट की दूसरी कंपनी आईबी इन्फोटेक एंटरप्राइजेस लिमिटेड है। यह कंपनी भी अपने निवेशकों पर मेहरबान हुई है और 2:1 के रेशियो (अनुपात) में बोनस शेयर देने जा रही है। इसका मतलब है कि जिन निवेशकों के पास इस कंपनी का 1 शेयर होगा, उन्हें कंपनी की तरफ से 2 बोनस शेयर बिल्कुल फ्री में दिए जाएंगे। इस तरह स्प्लिट के बाद निवेशक के पास कुल 3 शेयर हो जाएंगे। इस बोनस शेयर का फायदा उठाने के लिए भी कंपनी ने एक्स-डेट 26 मई 2026 और रिकॉर्ड डेट 26 मई 2026 ही निर्धारित की है।

दो कंपनियां अपने शेयरों को बांटेंगी

अगले हफ्ते दो कंपनियां स्टॉक स्प्लिट करने जा रही है। इस लिस्ट में पहली कंपनी F मेक इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड है। कंपनी के बोर्ड ने फैसला किया है कि वह अपने 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 2 रुपये की फेस वैल्यू वाले 5 शेयरों में बांट देगी। यानी अगर आपके पास इस कंपनी का 1 शेयर है, तो वह स्प्लिट के बाद 5 शेयर बन जाएगा।

इस लिस्ट की दूसरी कंपनी IB इन्फोटेक एंटरप्राइजेस लिमिटेड है। यह कंपनी और भी बड़ा धमाका कर रही है। कंपनी अपने 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले एक शेयर को सीधे 1 रुपये की फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में सब-डिवाइड करने जा रही है। इसका मतलब है कि रिकॉर्ड डेट तक इस कंपनी का 1 शेयर रखने वाले निवेशक के पास अब बढ़कर 10 शेयर हो जाएंगे।

इन दोनों ही कंपनियों के लिए ‘एक्स-डेट’ और ‘रिकॉर्ड डेट’ एक ही दिन यानी 26 मई 2026 तय की गई है। इसका सीधा मतलब यह है कि जो निवेशक 26 मई 2026 या उससे पहले इन कंपनियों के शेयर अपने डीमैट अकाउंट में रखेंगे, केवल वही इस स्टॉक स्प्लिट के फायदे के हकदार माने जाएंगे।

Also Read: LIC के मार्जिन में तगड़ा सुधार, शेयर का टारगेट प्राइस बढ़ा; ब्रोकर्स ने दी ‘BUY’ रेटिंग

डिविडेंड की लिस्ट लंबी

मई महीने के अंतिम दिनों में डिविडेंड देने का सिलसिला काफी तेज रहेगा। सोमवार, 25 मई 2026 को बाजार में चार कंपनियां एक्स-डिविडेंड होने जा रही हैं। इनमें एलटीएम लिमिटेड (LTM) अपने निवेशकों को 53.00 रुपये का फाइनल डिविडेंड देगी, जिसकी एक्स-डेट 25 मई 2026 और रिकॉर्ड डेट 25 मई 2026 है। सियाराम सिल्क मिल्स लिमिटेड (SIYSIL) 4.00 रुपये का स्पेशल डिविडेंड दे रही है, इसकी एक्स-डेट 25 मई 2026 और रिकॉर्ड डेट 25 मई 2026 है।

टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड 10.00 रुपये का डिविडेंड देगी, जिसकी एक्स-डेट 25 मई 2026 और रिकॉर्ड डेट 25 मई 2026 तय है। वहीं, आईटी सेक्टर की दिग्गज टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड (TCS) 31.00 रुपये का फाइनल डिविडेंड देने जा रही है, जिसकी एक्स-डेट 25 मई 2026 और रिकॉर्ड डेट 25 मई 2026 है।

इसके बाद, 26 मई 2026 को दो कंपनियां फोकस में रहेंगी। धामपुर शुगर मिल्स लिमिटेड 2.00 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देगी, जिसकी एक्स-डेट 26 मई 2026 और रिकॉर्ड डेट 26 मई 2026 है। वहीं जीपीटी इन्फ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड 1.00 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देने जा रही है, जिसके लिए एक्स-डेट 26 मई 2026 और रिकॉर्ड डेट 26 मई 2026 रखी गई है।

डेयरी सेक्टर की हट्सन एग्रो प्रोडक्ट लिमिटेड 26 मई 2026 को ही एक्स-डिविडेंड होगी और 10.00 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देगी, जिसकी रिकॉर्ड डेट 26 मई 2026 है। आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स लिमिटेड (IRB) भी 26 मई 2026 को एक्स-डिविडेंड होकर 0.05 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देगी, जिसकी रिकॉर्ड डेट 26 मई 2026 है।

मई के अंतिम दिनों में एप्टेक लिमिटेड 27 मई 2026 को एक्स-डिविडेंड होगी और 4.50 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देगी, जिसकी रिकॉर्ड डेट 28 मई 2026 है। वहीं, केमकॉन स्पेशलिटी केमिकल्स लिमिटेड 27 मई 2026 को एक्स-डिविडेंड होकर 6.50 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देगी, जिसकी रिकॉर्ड डेट 28 मई 2026 है।

इस लिस्ट में कुछ बड़े नाम भी शामिल हैं जो भारी-भरकम डिविडेंड देने वाले हैं। सिगरेट और एफएमसीजी सेक्टर की दिग्गज कंपनी आईटीसी लिमिटेड (ITC) के लिए एक्स-डेट 27 मई 2026 तय की गई है। कंपनी अपने शेयरधारकों को 8.00 रुपये का फाइनल डिविडेंड देने जा रही है, जिसकी रिकॉर्ड डेट 27 मई 2026 है।

इसके साथ ही, टेक्सटाइल सेक्टर की बड़ी कंपनी पेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड (PAGEIND) भी 27 मई 2026 को ही एक्स-डिविडेंड होने जा रही है। कंपनी अपने निवेशकों को सीधे 150.00 रुपये प्रति शेयर का भारी-भरकम अंतरिम डिविडेंड देगी, जिसके लिए रिकॉर्ड डेट 27 मई 2026 तय की गई है।

डिविडेंड का यह दमदार सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी बजाज ऑटो लिमिटेड (BAJAJ-AUTO) 29 मई 2026 को एक्स-डिविडेंड होने जा रही है। कंपनी अपने निवेशकों को प्रति शेयर 150.00 रुपये का तगड़ा फाइनल डिविडेंड देने जा रही है, जिसके लिए रिकॉर्ड डेट 29 मई 2026 तय की गई है।

इसी दिन यानी 29 मई 2026 को सरकारी क्षेत्र का बैंक ऑफ इंडिया (BANKINDIA) भी एक्स-डिविडेंड होगा और अपने निवेशकों को 4.65 रुपये का डिविडेंड देगा, जिसकी रिकॉर्ड डेट 29 मई 2026 है। रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी कंपनी बीसीपीएल रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (BCPL) भी 29 मई 2026 को ही एक्स-डिविडेंड होकर 1.00 रुपये का फाइनल डिविडेंड देगी, इसकी रिकॉर्ड डेट 29 मई 2026 रखी गई है।

फार्मा क्षेत्र की कंपनी कैपलिन पॉइंट लेबोरेटरीज लिमिटेड 29 मई 2026 को एक्स-डिविडेंड होगी और 4.00 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देगी, जिसकी रिकॉर्ड डेट 30 मई 2026 है। एरिस लाइफसाइंसेज लिमिटेड (ERIS) 29 मई 2026 को एक्स-डिविडेंड होकर 7.21 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देगी, जिसकी रिकॉर्ड डेट 29 मई 2026 है। इसी कड़ी में एक और बड़ी फार्मा कंपनी ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड (GLAXO) 29 मई 2026 को एक्स-डिविडेंड होने जा रही है, जो अपने निवेशकों को 57.00 रुपये का दमदार फाइनल डिविडेंड देगी, इसके लिए रिकॉर्ड डेट 29 मई 2026 तय की गई है।

इंश्योरेंस सेक्टर से आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी (ICICIGI) 29 मई 2026 को एक्स-डिविडेंड होगी और 7.00 रुपये का फाइनल डिविडेंड देगी, इसकी रिकॉर्ड डेट 29 मई 2026 है। जेबी केमिकल्स एंड फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड (JBCHEPH) भी 29 मई 2026 को एक्स-डिविडेंड होकर 9.30 रुपये का फाइनल डिविडेंड देगी, जिसकी रिकॉर्ड डेट 29 मई 2026 है।

एजुकेशन सेक्टर की कंपनी एस चंद एंड कंपनी लिमिटेड (SCHAND) 29 मई 2026 को एक्स-डिविडेंड होगी और 4.00 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देगी, इसकी रिकॉर्ड डेट 29 मई 2026 है। टोरेंट फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड (TORNTPH) 29 मई 2026 को एक्स-डिविडेंड होकर 9.00 रुपये का फाइनल डिविडेंड देने जा रही है, जिसकी रिकॉर्ड डेट 29 मई 2026 है।

इस पूरी लिस्ट की आखिरी कंपनी यूनो मिन्डा लिमिटेड (UNOMINDA) है, जो 29 मई 2026 को एक्स-डिविडेंड होगी और अपने शेयरधारकों को 1.75 रुपये का फाइनल डिविडेंड देगी, इसके लिए रिकॉर्ड डेट 29 मई 2026 तय की गई है।

Advertisement
First Published - May 23, 2026 | 4:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement