facebookmetapixel
Advertisement
विदेशी संपत्ति छिपाई है? छोटे टैक्सपेयर्स के लिए 16 अगस्त से खुलेगा विंडो, CBDT ने किया ऐलानअगले 7-8 साल में देश में शुरू होंगे 5 से 8 नए सेमीकंडक्टर प्लांट, हमें चिप निर्माण में आत्मनिर्भर बनना होगा: PM1 शेयर पर मिलेगा ₹500 का डिविडेंड! डिस्ट्रीब्यूशन के कारोबार से जुड़ी कंपनी का निवेशकों को बड़ा तोहफाकिसानों से बोले PM मोदी: दुनिया भर में पहुंचाएं भारतीय उत्पाद, मिलेट्स-मसालों को ग्लोबल ब्रांड बनाएंDividend Stocks: अगले हफ्ते लगभग 90 कंपनियां बाटेंगी डिविडेंड, निवेशकों के पास मोटी कमाई का मौका‘होर्मुज को अमेरिकी क्षेत्र बनाने पर कर रहे काम’, ट्रंप के दावे से मची खलबली, ईरान ने किया खारिजभारतीय शेयर बाजार का 35 साल का सफर: हर्षद मेहता घोटाले से 2026 तक तेजी-मंदी की पूरी कहानीPM Modi Speech: आत्मनिर्भर भारत से वर्क कल्चर तक, PM बोले- अब देश को बदलनी होगी रफ्तारजनगणना 2027 में पहली बार जाति की गणना, 40 सवालों में आधार से बैंक खाते तक पूछी जाएगी जानकारी‘देश को दिमागी नक्सलियों से बचाना होगा, वो युवाओं को भटकाने की कोशिश कर रहे’, लालकिले से बोले PM मोदी

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल जाएंगे कनाडा, दिसंबर तक CEPA व्यापार समझौते पर बातचीत पूरा करने का लक्ष्य

Advertisement

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ कनाडा यात्रा पर जा रहे हैं, जिसका मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच सीईपीए व्यापार समझौते को गति देना है

Last Updated- May 22, 2026 | 10:47 PM IST
Piyush Goyal
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल | फाइल फोटो

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल सोमवार से कनाडा की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। उनके साथ व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल और वार्ताकारों की एक छोटी टीम भी होगी। इस दौरे का मकसद प्रस्तावित व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) पर दिसंबर तक बातचीत को आगे बढ़ाना है। भारत और कनाडा ने 8 मई को व्यापार वार्ता का दूसरा दौर पूरा किया था।

वाणिज्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर कहा, ‘आगामी दौरे को तीसरे दौर की वार्ता नहीं कहा जाएगा। यह दूसरे चरण का ही विस्तार है।’ तीसरे दौर की वार्ता जुलाई में ओटावा में होने वाली है।

नई दिल्ली में हुई दूसरे दौर की वार्ता में दोनों देशों ने कई अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा की। मार्च में मुक्त व्यापार समझौते के लिए संदर्भ शर्तों पर हस्ताक्षर के बाद यह भारत और कनाडा के बीच मंत्री स्तर की पहली बैठक होगी। अधिकारी ने बताया कि इस यात्रा के दौरान मंत्री अब तक हुई प्रगति की समीक्षा कर सकते हैं। वित्त वर्ष 2025-26 में भारत और कनाडा के बीच द्विपक्षीय व्यापार 7.96 अरब डॉलर रहा। 

दोनों देशों का लक्ष्य इसे वर्ष 2030 तक बढ़ाकर 50 अरब डॉलर तक पहुंचाना है। भारत के प्रमुख निर्यात में दवाइयां, लोहा-इस्पात, समुद्री उत्पाद, सूती परिधान, इलेक्ट्रॉनिक सामान और रसायन शामिल हैं। वित्त वर्ष 2026 में भारत का कनाडा के साथ व्यापार अधिशेष 1.39 अरब डॉलर का था। कनाडा में करीब 4.25 लाख भारतीय छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। यह देश भारत की सेवा क्षेत्र की निर्यात सेवाओं जैसे दूरसंचार, कंप्यूटर एवं सूचना सेवाओं और अन्य कारोबारी व्यावसायिक सेवाओं के लिए भी महत्त्वपूर्ण बाजार है। 

भारत-कनाडा व्यापार वार्ता में पिछले कुछ वर्षों में कई उतार-चढ़ाव आए हैं। दोनों देशों ने मार्च 2022 में लगभग एक दशक बाद दोबारा बातचीत शुरू की थी। हालांकि, सितंबर 2023 में कनाडा के तत्कालीन प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो द्वारा भारत सरकार पर कनाडा के खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाने के बाद यह वार्ता अटक गई थी। भारत ने निज्जर को आतंकवादी का दर्जा दिया था। हालांकि भारत ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था।

भारतीय निर्यात संगठनों के संघ (फियो) के अध्यक्ष एस. सी. रल्हन ने कहा कि गोयल का यह दौरा दोनों देशों के आर्थिक संबंधों को फिर से मजबूत करने और प्रस्तावित सीईपीए वार्ता को गति देने की प्रतिबद्धता दर्शाता है।

Advertisement
First Published - May 22, 2026 | 10:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement