ताजा खबरें

UCC के सहारे PM मोदी पर बरसे तमिलनाडु के CM, दो कानून वाली बात पर लगा दिए कई आरोप

स्टालिन ने पार्टी के एक पदाधिकारी की पोती की शादी के बाद यह टिप्पणी की। यह शादी द्रमुक मुख्यालय 'अन्ना अरिवलयम' के एक सभागार में हुई

Published by
भाषा   
Last Updated- June 29, 2023 | 3:32 PM IST

द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर समान नागरिक संहिता (UCC) के मुद्दे को लेकर जमकर निशाना साधा।

UCC पर प्रधानमंत्री की टिप्पणियों का जिक्र करते हुए स्टालिन ने उन पर ‘कानून और व्यवस्था की स्थिति को पूरी तरह से बाधित करने’ और ‘धार्मिक हिंसा’ का प्रयास करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “हमारे मोदी कहते हैं कि एक देश में दो तरह के कानून नहीं होने चाहिए।”

स्टालिन आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काकर और देश में भ्रम पैदा करके 2024 का लोकसभा चुनाव जीतने की सोच रहे हैं।

Also read: दिल्ली के मुख्यमंत्री ने सतर्कता जांच में फंसे शिक्षा विभाग के अधिकारियों की नियुक्ति खारिज की

उन्होंने कहा, ”मैं आपको स्पष्ट रूप से बता रहा हूं कि लोग आगामी लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सबक सिखाने के लिए तैयार हैं।”

स्टालिन ने पार्टी के एक पदाधिकारी की पोती की शादी के बाद यह टिप्पणी की। यह शादी द्रमुक मुख्यालय ‘अन्ना अरिवलयम’ के एक सभागार में हुई।

First Published : June 29, 2023 | 3:31 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)