facebookmetapixel
Advertisement
त्योहारों से पहले चीनी की कीमतों पर लगाम की तैयारी, अब सिर्फ 15 दिन का स्टॉक रख सकेंगे बड़े डीलरमजबूत डिमांड से पावर सेक्टर में जोश! लंबी अवधि के लिए ब्रोकरेज को ये शेयर पसंद429 रुपये वाला शेयर छू सकता है 709 रुपये का स्तर! 2 ब्रोकरेज ने दी खरीदने की सलाहSEBI का बड़ा प्लान! विदेशी निवेशकों को वापस लाने की तैयारी, ट्रेडिंग नियमों में बड़े बदलाव संभवHDFC बैंक में 9.99% तक हिस्सेदारी खरीद सकेगी LIC, आरबीआई से मिली मंजूरी; बैंक शेयर 1% उछलाStarlink Gen 2 की भारत में फिर एंट्री! 30 हजार सैटेलाइट के लिए मांगी मंजूरी, सीधे मोबाइल से जुड़ेगा नेटवर्कटेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स आईपीओ: आज से खुला ₹650 करोड़ का इश्यू; GMP ₹220, लिस्टिंग पर 73% मुनाफे का संकेतडॉलर में कमजोरी से चमका सोना-चांदी: ग्लोबल मार्केट में सोने ने भरी उड़ान, चांदी भी 67 डॉलर के पारStock Market Update: शेयर बाजार में जोरदार रिकवरी! सेंसेक्स 500 अंक उछला; IT शेयरों में तेजी से निफ्टी की 7 दिन की गिरावट थमीStocks To Watch Today: Amazon India से HDFC Life तक, आज इन 10 शेयरों में दिख सकता है बड़ा एक्शन

UCC के सहारे PM मोदी पर बरसे तमिलनाडु के CM, दो कानून वाली बात पर लगा दिए कई आरोप

Advertisement

स्टालिन ने पार्टी के एक पदाधिकारी की पोती की शादी के बाद यह टिप्पणी की। यह शादी द्रमुक मुख्यालय 'अन्ना अरिवलयम' के एक सभागार में हुई

Last Updated- June 29, 2023 | 3:32 PM IST
With the help of UCC law, Tamil Nadu CM lashed out at PM Modi, made many allegations on the matter of two laws

द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर समान नागरिक संहिता (UCC) के मुद्दे को लेकर जमकर निशाना साधा।

UCC पर प्रधानमंत्री की टिप्पणियों का जिक्र करते हुए स्टालिन ने उन पर ‘कानून और व्यवस्था की स्थिति को पूरी तरह से बाधित करने’ और ‘धार्मिक हिंसा’ का प्रयास करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “हमारे मोदी कहते हैं कि एक देश में दो तरह के कानून नहीं होने चाहिए।”

स्टालिन आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काकर और देश में भ्रम पैदा करके 2024 का लोकसभा चुनाव जीतने की सोच रहे हैं।

Also read: दिल्ली के मुख्यमंत्री ने सतर्कता जांच में फंसे शिक्षा विभाग के अधिकारियों की नियुक्ति खारिज की

उन्होंने कहा, ”मैं आपको स्पष्ट रूप से बता रहा हूं कि लोग आगामी लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सबक सिखाने के लिए तैयार हैं।”

स्टालिन ने पार्टी के एक पदाधिकारी की पोती की शादी के बाद यह टिप्पणी की। यह शादी द्रमुक मुख्यालय ‘अन्ना अरिवलयम’ के एक सभागार में हुई।

Advertisement
First Published - June 29, 2023 | 3:31 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement