facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी कोर्ट ने एंट्रिक्स के खिलाफ देवास का फैसला रखा बरकरार, 56.25 करोड़ डॉलर का अवॉर्ड कायमएअर इंडिया A320 का हाइड्रोलिक सिस्टम हुआ था फेल, 4 सेकंड तक नियंत्रण से बाहर रहा विमान: एयरबसमहिंद्रा का भारी ट्रकों पर बड़ा दांव, बाजार हिस्सेदारी 5% करनी की तैयारी; नई डीलरशिप जोड़ेगी कंपनीAMCA लड़ाकू विमान के लिए रिलायंस और रोल्स-रॉयस ने मिलाया हाथ, भारत में बनेगा फाइटर जेट इंजनवैश्विक पटल पर चमका भारत, प्यू रिसर्च के सर्वे में दुनिया के कई देशों ने जताई सकारात्मक रायस्वतंत्रता दिवस पर घूमने का बढ़ा क्रेज, होटल बुकिंग 20% तक बढ़ी; युवाओं में ट्रैवल का जोशलंबी अवधि के सरकारी बॉन्ड की मांग बढ़ी, ब्याज दर स्थिर रहने की उम्मीद से मिला सहारावीकेंड पर भारी डिस्काउंट व ग्राहकों के बेहतर मूड से अच्छी खरीदारी की उम्मीद, रिटेलरों को मजबूत बिक्री का भरोसाबैंक जमा वृद्धि दिसंबर 2016 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर, 31 जुलाई तक 15.4% बढ़ीअमेरिका की नई रिपोर्ट से भारत पर बढ़ा दबाव, चीन के ट्रांसशिपमेंट नेटवर्क में किया गया शामिल

RR Kabel IPO: कल खुलेगा RR Kabel का आईपीओ, दांव लगाने से पहले जान लें सभी डिटेल्स

Advertisement

RR Kabel IPO का प्राइस बैंड 983-1035 रुपये है। निवेशक इसेक 14 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकेंगे।

Last Updated- September 12, 2023 | 3:48 PM IST
Mamata Machinery IPO

RR Kabel IPO: इलेक्ट्रिकल प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी आरआर कबेल (RR Kabel) का आईपीओ कल यानी बुधवार को खुलेगा। कंपनी का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 13 सितंबर से लेकर 15 सितंबर तक खुला रहेगा। वहीं, एंकर निवेशकों के लिए 12 सितंबर को खुल जाएगा।

रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) के अनुसार, 31 मार्च, 2023 तक, आरआर कबेल के पास भारत के तार और केबल उद्योग में मूल्य के हिसाब से पांचवीं सबसे बड़ी बाजार हिस्सेदारी है।

मूल्य के संदर्भ में आरआर केबल वर्ष 2022 में भारत के तारों और केबलों के टॉप एक्सपोर्टर्स में से एक थी और इसकी कुल निर्यात में लगभग 9 प्रतिशत हिस्सा है।

सब्सक्रिप्शन की तारीख

कंपनी का 1964 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 13 से 15 सितंबर तक खुल रहेगा।

प्राइस बैंड

RR Kabel IPO का प्राइस बैंड 983-1035 रुपये है। निवेशक इसेक 14 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकेंगे। एंप्लॉयीज के लिए 98 रुपये प्रति शेयर का डिस्काउंट है।

आईपीओ का आधा हिस्सा क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB), 15 फीसदी नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) और 35 फीसदी खुदरा निवेशकों के लिए रिजर्व है।

रिटेल निवेशक 14 शेयरों के लिए कम से कम 14,490 रुपये का निवेश कर सकते हैं और उनका अधिकतम निवेश 182 शेयरों के लिए 1,88,370 रुपये होगा, जबकि 2 लाख से 10 लाख रुपये की निवेश सीमा वाले हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल कम से कम 2,02,860 रुपये का निवेश कर सकते हैं। 196 शेयरों के लिए और अधिकतम निवेश 966 शेयरों के लिए 9,99,810 रुपये होगा।

कहां होगा फंड का इस्तेमाल

कंपनी आईपीओ के जरिये जुटाई हई रकम का इस्तेमाल मुख्य रूप से 136 करोड़ रुपये का लोन चुकाने और शेष सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों को पूरा करने के लिए करेगा। 28 अगस्त तक कंपनी पर 777.3 करोड़ रुपये का बकाया था।

RR Kabel के बारे में डिटेल्स

आरआर काबेल दो व्यापक सेगमेंट में काम करती है। एक वायर और केबल है। जून तिमाही से इस सेंगमेंट में कंपनी की 71 फीसदी हिस्सेदारी है। वहीं, दूसरा कारोबार एफएमईजी (फास्ट मूविंग इलेक्ट्रिकल गुड्स) का है, जिसमें पंखे, लाइट, स्विच और उपकरण शामिल हैं।

Advertisement
First Published - September 12, 2023 | 3:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement