झारखंड में JSSC ने PGT TEACHER की बंपर भर्ती निकाली है। यदि आपका सपना शिक्षा के क्षेत्र में नौकरी करने का है और आप मांगी गई योग्यताओं को पूरा करते हैं। मानकों को पूरा करते हुए इस क्षेत्र में नौकरी पाकर आप अपना सपना साकार कर सकते है। JSSC ने रेगुलर और बैकलॉग पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं।
कुल रिक्तियां- 5178
पीजीटी टीचर रेगुलर-4682
पीजीटी टीचर बैकलॉग-496
पद नाम- पीजीटी टीचर
शैक्षणिक योग्यता-
मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से बीएड के साथ-साथ उस विषय में एम.ए हो जिसमें शिक्षक बनने के लिए अप्लाई कर रहे हो।
आयु सीमा-
21 से 40 वर्ष
आवेदन शुल्क-
सामान्य, ईडब्ल्यूएस या ओबीसी उम्मीदवारों के लिए – 100 रुपये
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति- 50 रुपये
कैसे होगा चयन-
लिखित परीक्षा के आधार पर योग्य उम्मीद्वारों का चयन किया जायेगा।
आखिरी तारीख- 7 अक्टूबर 2022
आधिकारिक वेबसाइट- https://jssc.onlinereg.in/shantireg22/index.html