Skip to content
  शुक्रवार 24 मार्च 2023
Trending
March 24, 2023गर्मी से बढ़ेगी AC की मांग, Hitachi India की नजर भारतीय बाजार में 20 फीसदी वृद्धि पर टिकीMarch 24, 2023सेबी बोर्ड नए ईएसजी ढांचे को देगा मंजूरी, 29 मार्च को होगी बैठकMarch 24, 2023सक्रिय क्लाइंटों में डिस्काउंट ब्रोकरों की 57 फीसदी हिस्सेदारीMarch 24, 2023FMCG सेक्टर में शुरू हुआ प्राइस वॉर ! साबुन- सर्फ के दाम घटाने के पीछे क्या है Reliance का असली मकसद, यहां जानेंMarch 24, 2023डेट म्युचुअल फंडों पर टैक्स, दबाव में एएमसी के शेयरMarch 24, 2023भारत में iPhone की असेंबलिंग को मिलेगी रफ्तार, Pegatron देश में दूसरी फैक्ट्री खोलने की कर रही तैयारी !March 24, 2023सरकार के कदम से म्युचुअल फंड निवेश पर पड़ सकता है असरMarch 24, 2023एशियाई व उभरते देशों के मुकाबले भारत का प्रदर्शन रहेगा बेहतरMarch 24, 2023क्या जापान की इस बड़ी कंपनी का होगा निजीकरण ! मिला 15 अरब डॉलर का टेंडर ऑफरMarch 24, 2023निवेश की सीमा तय करने की योजना बना रही LIC, अदाणी घटनाक्रम के बाद लिया फैसला
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  ताजा खबरें  ओमीक्रोन के मामले 145 हुए
ताजा खबरें

ओमीक्रोन के मामले 145 हुए

बीएस संवाददाता बीएस संवाददाता —December 19, 2021 11:30 PM IST
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

ब्रिटेन से हाल में गुजरात लौटे 45 वर्षीय एक अनिवासी भारतीय और एक किशोर के कोरोनावायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित पाए जाने के बाद भारत में इसके कुल मामले बढ़कर रविवार को 145 हो गए। केंद्र और राज्य के अधिकारियों के अनुसार, 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों – महाराष्ट्र (48), दिल्ली (22), राजस्थान (17), कर्नाटक (14), तेलंगाना (20), गुजरात (9), केरल (11), आंध्र प्रदेश (1), चंडीगढ़ (1), तमिलनाडु (1) और पश्चिम बंगाल (1) में ओमीक्रोन के मामलों का पता चला है। शनिवार को महाराष्ट्र में आठ और मामले सामने आए थे, वहीं तेलंगाना में ओमीक्रोन मामलों की संख्या आठ से बढ़कर 20 हो गई, जबकि कर्नाटक और केरल में क्रमश: छह और चार मामले सामने आए।
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को कहा कि गुजरात में एक अनिवासी भारतीय की 15 दिसंबर को ब्रिटेन से आने के बाद अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आरटी-पीसीआर जांच की गई, जिसमें वह संक्रमित पाया गया। आणंद जिले के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम टी छारी ने कहा, ‘व्यक्ति के नमूने की बाद में की गई जांच में इसके ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित होने का पता चला।’ उक्त व्यक्ति को अहमदाबाद से राज्य के आणंद जाने का कार्यक्रम था। डॉ छारी ने कहा, ‘हालांकि, उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने का पता चलने के बाद, उसे हवाई अड्डे से अहमदाबाद के सिविल अस्पताल ले जाया गया। मरीज का वर्तमान में अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।’
अधिकारी ने कहा कि इस व्यक्ति के सह-यात्री और उसके संपर्क में आए अन्य व्यक्ति की कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। गांधीनगर के नगर आयुक्त धवल पटेल ने कहा कि ब्रिटेन से लौटने के बाद गांधीनगर का एक 15 वर्षीय किशोर ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित पाया गया है।
स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोनावायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के आठ नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में ऐसे मामलों की कुल संख्या बढ़कर 48 हो गई। इसने कहा कि इनमें से 28 मरीज पहले ही ठीक हो चुके हैं या उनकी बाद की कोविड​​​​-19 जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
अधिकारियों ने कहा कि कर्नाटक में शनिवार को सामने आये छह मामलों में से एक ब्रिटेन से यात्री है, जबकि पांच अन्य दक्षिण कन्नड़ जिले के दो शैक्षणिक संस्थानों में कोविड​​​​-19 से संक्रमित मिले व्यक्तियों में शामिल हैं।
केरल में, तिरुवनंतपुरम से कोरोनावायरस के नए प्रकार के दो मामले सामने आए हैं, जो 17 और 44 वर्ष की आयु के व्यक्ति हैं। एक मामला मालप्पुरम में 37 वर्ष की आयु के व्यक्ति का है, जबकि दूसरा त्रिशूर जिले के 49 वर्षीय व्यक्ति का है। कोरोनावायरस के ओमीक्रोन स्वरूप का सबसे पहले पता 24 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका में चला था, भारत में इसके पहले दो मामले कर्नाटक में 2 दिसंबर को सामने आए थे।    

दिल्ली में ओमीक्रोन के 22 मामले सामने आए
राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को कोविड-19 के 107 नए मामले आए ,जो 27 जून के बाद से सबसे अधिक हैं। वहीं, गत 24 घंटे के दौरान एक संक्रमित की मौत हुई है और संक्रमण दर बढ़कर 0.17 प्रतिशत तक पहुंच गई है। यह जानकारी दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों से मिली है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में 27 जून को कोविड-19 के 256 मामले आए थे, जबकि चार मरीजों की मौत हुई थी। वहीं, शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में 86 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। शुक्रवार को 69 नए मरीज सामने आए थे।
दिल्ली में संक्रमण के दैनिक मामलों में वृद्धि वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन को लेकर पैदा भय के बीच हुई है। दिल्ली में शुक्रवार को ओमीक्रोन से संक्रमित मरीजों की संख्या जहां 12 थी, जो अब बढ़कर 22 हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में अब तक 14,42,197 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 14.16 लाख मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। दिल्ली में महामारी से 25,101 मरीजों की अबतक जान गई है। राष्ट्रीय राजधानी में दिसंबर महीने में अब तक तीन मरीजों की मौत दर्ज की गई है। दिल्ली में नवंबर, अक्टूबर और सितंबर में क्रमश: सात, चार और पांच मरीजों की जान कोविड-19 से गई थी।

आरटी-पीसीआर जांचओमीक्रोनगुजरातब्रिटेनसंक्रमणहवाई अड्डे
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
अन्य

बेंगलुरु से उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही लखनऊ जा रहे विमान की आपात लैंडिंग

March 11, 2023 2:55 PM IST
अन्य समाचार

कारीगरों की मदद के लिए ‘मिशन मोड’ में काम करने की जरूरत: प्रधानमंत्री मोदी

March 11, 2023 11:57 AM IST
अन्य

होली पर 491 फेरे लगाएंगी 196 विशेष ट्रेन

March 7, 2023 10:16 AM IST
अन्य समाचार

Megha Tropiques-1 को प्रशांत महासागर में गिराने के चुनौतीपूर्ण अभियान को अंजाम देगा ISRO

March 6, 2023 11:03 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

सीईपीए की समीक्षा करेंगे भारत और यूएई

March 24, 2023 9:28 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

भारतीय कंपनियों में अल्पांश हिस्सेदारी होने पर ही लग सकेंगे चीन के कारखाने

March 23, 2023 9:46 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

‘हाइब्रिड’ वर्क कल्चर के बावजूद भारतीय प्रोफेशनल्स क्यों जाना चाहते हैं ऑफिस… LinkedIn के सर्वे में सामने आई ये बात

March 23, 2023 5:05 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

श्रीलंका ने बाजार में किल्लत दूर करने के लिए भारत से मंगवाए 20 लाख अंडे

March 23, 2023 5:03 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

US Federal Reserve ने पॉलिसी रेट 25 bps बढ़ाया, साल के अंत तक और बढ़ सकती हैं दरें

March 23, 2023 9:36 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

व्यापार बढ़ने के कारण उत्पादन आधारित उत्सर्जन में वृद्धि

March 22, 2023 11:35 PM IST

Trending Topics


  • Stocks To Watch
  • Share Market Today
  • Hindenburg | Jack Dorsey
  • DDMA | Mock Drill on Earthquake
  • Narendra Modi
  • Google Doodle
  • Corona Update
  • Rupee vs Dollar

सबकी नजर


गर्मी से बढ़ेगी AC की मांग, Hitachi India की नजर भारतीय बाजार में 20 फीसदी वृद्धि पर टिकी

March 24, 2023 8:39 PM IST

सेबी बोर्ड नए ईएसजी ढांचे को देगा मंजूरी, 29 मार्च को होगी बैठक

March 24, 2023 8:23 PM IST

सक्रिय क्लाइंटों में डिस्काउंट ब्रोकरों की 57 फीसदी हिस्सेदारी

March 24, 2023 8:20 PM IST

FMCG सेक्टर में शुरू हुआ प्राइस वॉर ! साबुन- सर्फ के दाम घटाने के पीछे क्या है Reliance का असली मकसद, यहां जानें

March 24, 2023 8:17 PM IST

डेट म्युचुअल फंडों पर टैक्स, दबाव में एएमसी के शेयर

March 24, 2023 7:57 PM IST

Latest News


  • गर्मी से बढ़ेगी AC की मांग, Hitachi India की नजर भारतीय बाजार में 20 फीसदी वृद्धि पर टिकी
    by प्रतिज्ञा यादव
    March 24, 2023
  • सेबी बोर्ड नए ईएसजी ढांचे को देगा मंजूरी, 29 मार्च को होगी बैठक
    by खुशबू तिवारी
    March 24, 2023
  • सक्रिय क्लाइंटों में डिस्काउंट ब्रोकरों की 57 फीसदी हिस्सेदारी
    by खुशबू तिवारी
    March 24, 2023
  • FMCG सेक्टर में शुरू हुआ प्राइस वॉर ! साबुन- सर्फ के दाम घटाने के पीछे क्या है Reliance का असली मकसद, यहां जानें
    by शार्लीन डिसूजा
    March 24, 2023
  • डेट म्युचुअल फंडों पर टैक्स, दबाव में एएमसी के शेयर
    by अभिषेक कुमार
    March 24, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
57527.10 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स57527
-3980.69%
निफ्टी57527
-3980%
सीएनएक्स 50014279
-1250.87%
रुपया-डॉलर82.62
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
ITI97.8411.19
Cyient1001.556.36
Minda Corp210.854.93
Adani Green1030.004.84
GE Shipping Co623.903.94
Zydus Wellness1531.353.89
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
ITI98.2012.04
Cyient1001.206.05
Adani Green1029.354.78
GE Shipping Co624.453.87
Adani Transmissi1124.553.70
Zydus Wellness1524.553.64
आगे पढ़े  

# TRENDING

Stocks To WatchShare Market TodayHindenburg | Jack DorseyDDMA | Mock Drill on EarthquakeNarendra ModiGoogle DoodleCorona UpdateRupee vs Dollar
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us