facebookmetapixel
India-Oman FTA: भारत और ओमान के बीच मुक्त व्यापार समझौता, 98% भारतीय निर्यात को ड्यूटी-फ्री पहुंचबिहार में ग्रीन एनर्जी में ₹13,000 करोड़ का बड़ा निवेश, BSPGCL ने ग्रीनको एनर्जीज के साथ किया करारटैक्स डिपार्टमेंट ने ईमेल कर बड़े ट्रांजेक्शन और प्रॉपर्टी डील पर संदेह जताया है? जानें ऐसी स्थिति में क्या करेंचीन चुपचाप बना रहा दुनिया की सबसे ताकतवर चिप मशीन, जानिए अंदर की कहानीअब पर्स रखने की जरूरत नहीं! गूगल पे ने पहला UPI-पावर्ड डिजिटल क्रेडिट कार्ड किया लॉन्च, ऐसे करेगा कामKotak Nifty Next 50 ETF: नए ब्लूचिप शेयर लॉन्ग टर्म में बनाएंगे वेल्थ! NFO में ₹5000 के निवेश शुरूYear Ender 2025: IPO के बॉक्स ऑफिस पर ‘फ्लॉप’ हुए ये 5 इश्यू, निवेशकों को दे गए 55% तक का बड़ा नुकसानSBI, PNB, Canara, IOB ने घटाई ब्याज दरें, ₹20 लाख के होम लोन पर कितनी बनेगी EMI, जानें4 साल की वीजा सख्ती से ₹1 लाख करोड़ का नुकसान, चीनी इंजीनियरों के लिए भारत ने आसान किए नियमTCS के लिए AI बनेगा गेमचेंजर? 5 ब्रोकरेज ने कहा- खरीद लो, 35% तक मिल सकता है रिटर्न

निर्यात लक्ष्य के लिए राष्ट्रीय मिशन शुरू करेंगे मोदी

Last Updated- December 12, 2022 | 2:05 AM IST

चालू वित्त वर्ष के दौरान 400 अरब डॉलर के वाणिज्यिक वस्तुओं के निर्यात का लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राष्ट्रीय मिशन पेश करेंगे। भारत ने 2021-22 के पहले चार महीने में सालाना लक्ष्य का एक तिहाई निर्यात कर दिया है।
मोदी विदेश में भारतीय मिशन के प्रमुखों, विभिन्न अन्य हिस्सेदारों और देश के भीतर वाणिज्य एवं उद्योग से जुड़े लोगों के साथ वर्चुअल बातचीत करेंगे।
पिछले 9 साल के दौरान भारत से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात 260 से 330 अरब डॉलर के बीच रहा है, जिसमें से 2018-19 में 330 अरब डॉलर का निर्यात हुआ है। तेज निर्यात ऐसे समय में आर्थिक वृद्धि को गति दे सकता है, जब अन्य फैक्टर जैसे निजी खपत और निवेश कोविड-19 महामारी के व्यवधानों के कारण सुस्त है।
जुलाई महीने मेंं सबसे ज्यादा 35.17 अरब डॉलर का वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात हुआ है, और वित्त वर्ष के पहले 4 महीनों के दौरान कुल मिलाकर निर्यात 130 अरब डॉलर है। सरकार ने 2028-28 में 1 लाख करोड़ डॉलर के वाणिज्यिक वस्तुओं और अगले दो साल में 500 अरब डॉलर के निर्यात का लक्ष्य रखा है।  
इस वित्त वर्ष में 400 अरब डॉलर का लक्ष्य हासिल करने के लिए वाणिज्य विभाग ने विस्तार से रणनीति बनाई है।

First Published - August 6, 2021 | 12:50 AM IST

संबंधित पोस्ट