महंत नृत्य गोपाल दास कोरोना संक्रमित

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 15, 2022 | 3:28 AM IST

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने पर की गई जांच से यह पता चला।
अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम के बाद महंत नृत्य गोपाल दास इन दिनों कृष्ण जन्माष्टमी के उत्सव में शामिल होने के लिए मथुरा में थे। महंत की तबियत खराब होने की जानकारी मिलते ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वहां के जिलाधिकारी को फोन कर तुरंत मेडिकल टीम भेजने को कहा और स्वास्थ्य की जानकारी ली। योगी ने जाने माने चिकित्सक डा. नरेश त्रेहन से भी संपर्क कर उनसे महंत के इलाज की व्यवस्था मेदांत अस्पताल के डॉक्टरों की देखरेख में करने को कहा। वहां के डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में लगा दी गई है। मथुरा के जिलाधिकारी को हर पल की रिपोर्ट भेजने को कहा गया है और जरूरत पडऩे पर गुडग़ांव स्थित मेदांत में भर्ती की तैयारी रखने को भी कहा गया है।
अयोध्या में राम लला मंदिर के पुजारी सहित सुरक्षा में लगे 14  लोग कोरोना संक्रमित पाए थे जिनका इलाज चल रहा है। महंत के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके संपर्क में आने वाले लोगों को अलर्ट किया जाएगा।

First Published : August 13, 2020 | 10:58 PM IST