ताजा खबरें

बेंगलुरु के फेमस रेस्तरां रामेश्वरम कैफे में ब्लास्ट, 4 लोग गंभीर रूप से घायल

कुन्दनहल्ली इलाके में स्थित रामेश्वरम कैफे में विस्फोट होने से आग लग गई। पुलिस और अग्निशमन कर्मी स्थिति पर काबू पाने के लिए वहां पहुंच गए हैं।

Published by
भाषा   
Last Updated- March 01, 2024 | 3:40 PM IST

बेंगलुरू के लोकप्रिय रेस्तरां रामेश्वरम कैफे (Rameshwaram Cafe) में शुक्रवार को आग लग जाने से कम से कम पांच लोग घायल हो गए।संदेह है कि एक सिलेंडर में विस्फोट होने के कारण आग लगी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

घायल व्यक्तियों की वास्तविक संख्या के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं है, हालांकि पुलिस ने कहा कि कम से कम पांच लोगों को अस्पताल ले जाया गया है।

कुन्दनहल्ली इलाके में स्थित रामेश्वरम कैफे में विस्फोट होने से आग लग गई। पुलिस और अग्निशमन कर्मी स्थिति पर काबू पाने के लिए वहां पहुंच गए हैं।

First Published : March 1, 2024 | 3:40 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)