टूटे चावल के निर्यात के लिए समयसीमा बढ़ाकर 15 अक्टूबर की गई

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 2:46 PM IST

 सरकार ने निर्यात प्रक्रिया में जा चुके चावल टुकड़े के लिए अंतिम समयसीमा फिर से 15 दिन के लिए बढ़ा दी है।

अब यह समयसीमा 15 अक्टूबर हो गई है। चावल टुकड़े के निर्यात पर आठ सितंबर को प्रतिबंध लगाया गया था हालांकि, नौ से 15 सितंबर के बीच कुछेक खेप के निर्यात की मंजूरी दी गई थी।

20 सितंबर को निर्यात की तारीख बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी गई थी।

विदेश व्यापार महानिदेशालय ने एक अधिसूचना में कहा, ‘‘चावल टुकड़े के निर्यात के लिए समयसीमा बढ़ाकर 15 अक्टूबर 2022 कर दी गई है।

First Published : September 28, 2022 | 3:03 PM IST