facebookmetapixel
Advertisement
बिजली क्षेत्र में 35 साल के सुधारों से बदली तस्वीर, कमी से अधिशेष तक पहुंचा भारतचार्ल्स श्वाब ने भारत में शुरू किया पहला टेक्नोलॉजी सेंटर, हैदराबाद बना नया ठिकानाभारतीय दोपहिया वाहनों की विदेशों में बढ़ी मांग, लगातार तीसरे साल निर्यात बढ़ने की उम्मीदस्पाइसजेट को बड़ी राहत, विमान लीज कंपनी ने वापस ली दिवाला याचिकाभारत के एंटरटेनमेंट सेक्टर पर KKR का भरोसा, बुकमाईशो में खरीदेगी अल्पांश हिस्सेदारीप्रतिस्पर्धा आयोग का बड़ा बदलाव, प्रतिबद्धता मामलों की कुल समय-सीमा 180 दिन हुईएक दशक बाद चीनी आयात की तैयारी, 10 लाख टन से कीमतों पर लगाम की कोशिशमहिलाओं को समान संसाधन मिलें तो बढ़ेगी खेती की पैदावार, रिपोर्ट में बड़ा दावाक्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेरफेर पर सेबी की बड़ी कार्रवाई, कॉपटॉल और मानसी ब्रोकिंग पर लगाई रोकजापानी निवेशकों पर योगी का दांव, 75 हजार एकड़ भूमि बैंक और बेहतर कनेक्टिविटी का दिया हवाला

ऑर्डर करने के 10 मिनट में ही मिल जाएगा iPhone 15, ब्लिंकिट करेगी डिलीवरी

Advertisement

ब्लिंकिट के अनुसार, यह सुविधा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर)-दिल्ली समेत मुंबई, पुणे और बेंगलुरु में दी जाएगी।

Last Updated- September 22, 2023 | 10:32 PM IST
भारत से आईफोन का निर्यात 2023-24 में दोगुना होकर 12.1 अरब डॉलर पर पहुंचा , iPhone exports from India to double to $12.1 billion in 2023-24

तुरंत डिलीवरी करने वाले ई-कॉमर्स मंच ब्लिंकिट (Blinkit) आईफोन 15 (iPhone 15) एवं आईफोन 15 प्लस का ऑर्डर मिलने के 10 मिनट के अंदर ही उसे ग्राहक तक पहुंचा देगा।

मंच ने इसके लिए एप्पल प्रीमियम रीसेलर यूनिकॉर्न के साथ साझेदारी की है। कंपनी ने कहा कि यह सुविधा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर)-दिल्ली, मुंबई, पुणे और बेंगलुरु में दी जाएगी।

ब्लिंकिट के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) अलबिंदर ढींढसा ने बयान में कहा, “हम आईफोन 15 की कुछ ही मिनटों में आपूर्ति करने के लिए यूनिकॉर्न एपीआर के साथ साझेदारी कर रोमांचित हैं… हमें यकीन है कि इससे हमारे ग्राहकों को बेहद खुशी होगी, जो बहुप्रतीक्षित उत्पादों को फौरन ही अपने दरवाजे पर पहुंचाने की सुविधा की सराहना करेंगे।”

ढींढसा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ब्लिंकिट 10 मिनट के भीतर ही ग्राहकों तक आईफोन पहुंचा सकता है। उन्होंने कहा, “एप्पल आईफोन 15 और आईफोन 15 प्लस अब दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, पुणे और बेंगलुरु में ब्लिंकिट प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं।”

एप्पल (Apple) ने शुक्रवार से एप्पल आईफोन के इन नए मॉडलों की बिक्री शुरू कर दी। इनकी कीमत 79,900 रुपये से 1,99,900 रुपये तक है। ब्लिंकिट ने पिछले साल भी एप्पल आईफोन 14 और आईफोन 14 प्रो के लिए यूनिकॉर्न एपीआर के साथ साझेदारी की थी।

Advertisement
First Published - September 22, 2023 | 8:32 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement