facebookmetapixel
Advertisement
STT बढ़ा, कितना घटेगा आपके Arbitrage Funds का रिटर्न?Share Market: Sensex–Nifty में दूसरी दिन भी तेजी, India-US Trade Deal से बाजार उत्साहितBajaj Finserv AMC ने उतारा लो ड्यूरेशन फंड, ₹1,000 से SIP शुरू; किसे करना चाहिए निवेशExplainer: सरकार ने 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के तहत सैलरी-पेंशन पर मांगे गए सुझाव, आपके लिए इसमें क्या है?डीमैट म्युचुअल फंड निवेश होगा आसान: SWP-STP के लिए SEBI की नई सुविधा से बदलेगा खेलपर्सनल लोन से पाना चाहते हैं जल्दी छुटकारा? जोश में न लें फैसला, पहले समझें यह जरूरी गणितAI की दौड़ में तेजी से आगे बढ़ेगी TCS: चंद्रशेखरन बोले– मौका बड़ा, आत्ममंथन के साथ नई तैयारी जरूरीटाटा मोटर्स PV ने तमिलनाडु प्लांट से शुरू किया प्रोडक्शन, ₹9,000 करोड़ का करेगी निवेशइनकम टैक्स के नए ड्राफ्ट नियम जारी: जानें अब ITR फॉर्म 1 से 7 में आपके लिए क्या-क्या बदल जाएगाUP Budget Session 2026: राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सपा का भारी हंगामा, लगे ‘गो बैक’ के नारे

AQI in Delhi: प्रदूषण घोंट रहा दिल्लीवालों का गला! बीएस3 और बीएस4 वाहनों पर कसा जाएगा शिकंजा

Advertisement

दिल्ली सरकार ने संबंधित विभागों को बायोमास बर्निंग व प्रतिबंधित बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल वाहनों की सख्त निगरानी के निर्देश दिए हैं।

Last Updated- November 24, 2023 | 10:25 PM IST
Delhi Air Pollution

AQI Today in Delhi-NCR: दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) फिर से गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। इसकी वजह आग जलने की घटनाएं बढ़ने के साथ ही वाहनों के कारण हो रहे प्रदूषण को माना जा रहा है। इसे देखते हुए दिल्ली सरकार वाहन प्रदूषण और बायोमास बर्निंग पर सख्ती करने जा रही है।

दिल्ली का AQI 400 पार

दिल्ली का AQI गंभीर श्रेणी में पहुंचकर 400 को पार कर गया है। दिल्ली के साथ ही एनसीआर के गाजियाबाद और गुरुग्राम शहरों की हवा भी गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है, जबकि बाकी बचे शहरों की हवा बहुत खराब श्रेणी में है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के दैनिक AQI बुलेटिन के मुताबिक बीते 24 घंटे में शुक्रवार को दिल्ली का औसत AQI 415 दर्ज किया गया, जो गुरुवार के AQI 390 से ज्यादा है। इस दौरान एनसीआर के दूसरे शहरों में भी AQI में इजाफा हुआ है।

CPCB के 24 नवंबर के दैनिक AQI बुलेटिन के अनुसार नोएडा का AQI 353 से बढ़कर 367, ग्रेटर नोएडा का 336 से बढ़कर 365, गाजियाबाद का 361 से बढ़कर 401, गुरुग्राम का 331 से बढ़कर 335 और फरीदाबाद का 398 से बढ़कर 415 हो गया है।

बायोमास बर्निंग व प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर होगी सख्ती

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़कर अब गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। ऐसे में बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए आज संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की गई।

राय ने कहा कि बीते दिनों में पराली जलने की घटनाओं में कमी के बावजूद प्रदूषण कम नहीं हो रहा है। पार्कों में आग जलाने, कूड़ा जलाने के कारण प्रदूषण में बायोमास बर्निंग की हिस्सेदारी बढ़कर 31 फीसदी हो गई है। इसलिए सरकार ने इसकी सख्त निगरानी करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए हैं।

सरकार बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल वाहनों पर कसेगी नकेल

विभागों को बायोमास बर्निंग को रोकने के लिए विशेष दल बनाकर सख्त निगरानी करने को कहा गया है। इस समय वाहनों के कारण होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 36 फीसदी है। ऐसे में इसे कम करने के लिए प्रतिबंधित बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल वाहनों की निगरानी बढ़ाने के निर्देश परिवहन विभाग और पुलिस को दिए गए हैं।

राय ने प्रदूषण रोकने के लिए ग्रेप-4 लागू करने के सवाल कहा कि यह AQI अति गंभीर श्रेणी यानी 450 से ऊपर जाने पर लागू होता है। इसलिए फिलहाल इसकी संभावना नहीं दिख रही है।

प्रदूषण से राहत मिलने की फिलहाल उम्मीद नहीं

उन्होंने कहा कि अगले 2 दिनों तक प्रदूषण की मौजूदा स्थिति बनी रह सकती है। हालांकि 27 नवंबर के बाद हवा की गति बढ़ने और बारिश होने की संभावना है। ऐसे में बढ़ते प्रदूषण से राहत मिलने की भी उम्मीद है।

Advertisement
First Published - November 24, 2023 | 6:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement