संक्रमण के 14,146 नए मामले, 144 मरीजों की मौत

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 12, 2022 | 12:12 AM IST

भारत में कोविड-19 के एक दिन में 14,146 नए मामले सामने आए जो 229 दिनों में संक्रमण के सबसे कम मामले हैं जबकि इलाज कराने वाले मरीजों की संख्या कम होकर 1,95,846 हो गई जो 220 दिनों में सबसे कम है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह 8बजे जारी अद्यतन आंकडों के मुताबिक, 144 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,52,124 हो गई है। देश में महामारी के कुल मामलों की संख्या 3,40,67,719 हो गई है। एक दिन में इलाज कराने वाले मरीजों की संख्या में 5,786 की कमी दर्ज की गई जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.57 प्रतिशत है। कोविड से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.10 प्रतिशत है।
 मंत्रालय ने बताया कि शनिवार को कोविड-19 के लिए 11,00,123 नमूनों की जांच की गई जिससे अब तक देश में इस महामारी का पता लगाने के लिए जांचे गए नमूनों की संख्या 59,09,35,381 हो गई है। इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,34,19,749 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत लोगों को 97.65 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।  देश में पिछले साल 7 अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।    

First Published : October 17, 2021 | 11:22 PM IST