facebookmetapixel
Advertisement
एथनॉल मिले पेट्रोल पर उठे सवालों का सरकार ने दिया जवाब, माइलेज घटने की बात भी मानीमहिलाओं के काम करने में सामाजिक सोच नहीं बल्कि नौकरियों की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा: एस. महेंद्र देवफ्लॉप से सुपरहिट बनी इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’, कैसे दर्शकों ने पलट दी बॉक्स ऑफिस की बाजीEditorial: महिलाओं की नकद हस्तांतरण योजनाओं ने बदली तस्वीर, लेकिन बढ़ा राज्यों पर वित्तीय दबावअगले दो साल में IPO के लिए तैयार होंगी 210 नई कंपनियां, रेडसीर की रिपोर्ट में हुआ खुलासाSBI Funds Management आईपीओ से पहले बेचेगी हिस्सेदारी, प्री-आईपीओ प्लेसमेंट से जुटाए ₹1,655 करोड़शेयर बाजार में हफ्ते भर मची रही हलचल, रिलायंस और बैंकिंग शेयरों की दम पर आखिरी दिन हुई चौतरफा रिकवरीरूफटॉप सोलर स्कीम को मिलेगी बड़ी रफ्तार, विश्व बैंक भारत के लिए जुटाएगा $4.2 अरब का प्राइवेट फंडMSME सेक्टर को बड़ी राहत, अब सभी सरकारी कंपनियों के लिए ट्रेड्स प्लेटफॉर्म से बिल भुगतान जरूरीओयो-जॉस्टल के बीच बढ़ा कानूनी विवाद, दिल्ली HC ने बैकपैकर हॉस्टल श्रृंखला की नई अर्जी को किया खारिज

क्या है EAGLE Act ? क्या इससे भारतीयों को जल्दी मिलेगा ग्रीन कार्ड?

Advertisement
Last Updated- December 16, 2022 | 12:06 PM IST
Green card holders

अमेरिका में हजारों भारतीय हर साल Permanent residency (PR) के लिए अप्लाई करते हैं। ग्रीन कार्ड स्थायी निवासियों को दिया जाता है और यह अंतिम मुहर होता है कि व्यक्ति अब अमेरिका का स्थायी निवासी है। हालांकि, इसे प्राप्त करने के लिए अमेरिका में भारतीयों को अक्सर लंबी वेटिंग का सामना करना पड़ता है।

यूएस सिटीजनशिप एंड इमीग्रेशन सर्विसेज (USCIS) द्वारा जुलाई में जारी आंकड़ों के अनुसार, लगभग 370,000 भारतीय वीजा उपलब्धता का इंतजार कर रहे हैं। इन आवेदनकर्ताओं में ज्यादातर पेशेवर और स्किल कर्मचारियों की श्रेणी के है और green card प्राप्त करने के लिए एलिजिबल हैं।

ग्रीन कार्ड मिलने में देरी के मुख्य कारणों में से एक अमेरिका में रोजगार आधारित इमिग्रेशन वीजा पर प्रति देश सात प्रतिशत का कोटा भी है। यह चीन और भारत जैसे बड़ी आबादी वाले देशों के स्किल कर्मचारियों को अमेरिका में स्थायी कार्ड प्राप्त करने में परेशानी पैदा करता है। इन दोनों देशों के अप्रवासियों को कम आबादी वाले देशों की तुलना में 20 से 30 गुना अधिक प्रतीक्षा अवधि का सामना करना पड़ता है।

देश आधारित कोटा को हटाने के उद्देश्य से इस साल की शुरुआत में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में कानूनी रोजगार अधिनियम (EAGLE Act 2022) पेश किया गया था। इसका उद्देश्य परिवार स्पॉन्सर वीजा की सीमा को सात प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत करना है। इस संबंध में 14 दिसंबर, 2022 को अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में बिल पर कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

EAGLE Act से क्या बदलाव आएगा ?

EAGLE Act का सबसे जरूरी उद्देश्य ग्रीन कार्ड देने के आधार को जन्म स्थान से स्किल में बदलना है। आसान भाषा में कहा जाए तो इसके जरिये ‘एक ऐसा सिस्टम बनाना है, जहां समान रूप से योग्य सभी हाई स्किल कर्मचारियों को रोजगार-आधारित ग्रीन कार्ड मिल सके, चाहे उनका जन्म का देश कोई भी हो।

इससे अमेरिका में PR चाहने वाले भारत के लोगों को फायदा होगा क्योंकि उन्हें कम अवधि के लिए इंतजार करना होगा। अमेजॉन और इंटेल समेत प्रमुख कंपनियों ने बिल के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया है। अमेरिका की लगभग सभी प्रमुख कंपनियों में भारतीय शामिल हैं।

अमेरिकी नागरिक इस बिल के खिलाफ

कई अमेरिकियों ने इस बिल को लेकर संदेह व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि इससे और अधिक विदेशी निवासी अमेरिका आने के लिए प्रोत्साहित होंगे और कम वेतन और कम स्किल वाले कर्मचारियों को ग्रीन कार्ड मिलेगा।

ग्रीन कार्ड मिलने वालों को अमेरिकी नागरिक बनने में कितना समय लगता है?

एक ग्रीन कार्ड रखने वाला व्यक्ति पांच साल के PR के बाद अमेरिकी नागरिकता के लिए आवेदन कर सकता है। नागरिकता के लिए आवेदन करने से पहले उन्हें अपने ग्रीन कार्ड को छह महीने से कम समय में समाप्त होने से पहले रिन्यू करने की आवश्यकता है।

Advertisement
First Published - December 16, 2022 | 12:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement