facebookmetapixel
Advertisement
एथनॉल मिले पेट्रोल पर उठे सवालों का सरकार ने दिया जवाब, माइलेज घटने की बात भी मानीमहिलाओं के काम करने में सामाजिक सोच नहीं बल्कि नौकरियों की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा: एस. महेंद्र देवफ्लॉप से सुपरहिट बनी इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’, कैसे दर्शकों ने पलट दी बॉक्स ऑफिस की बाजीEditorial: महिलाओं की नकद हस्तांतरण योजनाओं ने बदली तस्वीर, लेकिन बढ़ा राज्यों पर वित्तीय दबावअगले दो साल में IPO के लिए तैयार होंगी 210 नई कंपनियां, रेडसीर की रिपोर्ट में हुआ खुलासाSBI Funds Management आईपीओ से पहले बेचेगी हिस्सेदारी, प्री-आईपीओ प्लेसमेंट से जुटाए ₹1,655 करोड़शेयर बाजार में हफ्ते भर मची रही हलचल, रिलायंस और बैंकिंग शेयरों की दम पर आखिरी दिन हुई चौतरफा रिकवरीरूफटॉप सोलर स्कीम को मिलेगी बड़ी रफ्तार, विश्व बैंक भारत के लिए जुटाएगा $4.2 अरब का प्राइवेट फंडMSME सेक्टर को बड़ी राहत, अब सभी सरकारी कंपनियों के लिए ट्रेड्स प्लेटफॉर्म से बिल भुगतान जरूरीओयो-जॉस्टल के बीच बढ़ा कानूनी विवाद, दिल्ली HC ने बैकपैकर हॉस्टल श्रृंखला की नई अर्जी को किया खारिज

अमेरिकी एच-1बी वीजा का देश में ही नवीनीकरण हो सकेगा

Advertisement

एच-1बी वीजा एक अप्रवासी वीजा है जो अमेरिकी कंपनियों को विशेषज्ञता वाले पेशों में विदेशी श्रमिकों को नियुक्त करने की अनुमति देता है।

Last Updated- June 22, 2023 | 11:23 PM IST
H1 b visa

 

अमेरिका नवीकरणीय एच-1बी वीजा की शुरुआत करने वाला है और यह महत्त्वपूर्ण फैसला देश में रह रहे हजारों भारतीय पेशेवरों को यहां ठहरने में मदद करेगा तथा उन्हें अपने ‘कार्य वीजा’ के नवीनीकरण के लिए स्वदेश की यात्रा नहीं करनी पड़ेगी। अमेरिकी प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच गुरुवार को व्हाइट हाउस में होने वाली द्विपक्षीय बैठक से पहले यह पहल की गई है।

एच-1बी वीजा एक अप्रवासी वीजा है जो अमेरिकी कंपनियों को विशेषज्ञता वाले पेशों में विदेशी श्रमिकों को नियुक्त करने की अनुमति देता है। प्रौद्योगिकी कंपनियां भारत और चीन जैसे देशों से हर वर्ष हजारों की संख्या में कर्मचारियों को अमेरिका बुलाने के लिए इस पर निर्भर है।

अधिकारी ने कहा कि अमेरिका ने पिछले वर्ष भारतीय छात्रों को सवा लाख वीजा जारी किया था, जो कि एक रिकॉर्ड है और पिछले वर्ष इस संख्या में 20 प्रतिशत वृद्धि होने के साथ अमेरिका में सर्वाधिक संख्या वाले विदेशी छात्र समुदाय बनने की दिशा में वे आगे बढ़ रहे हैं।

बाइडन प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘दूसरी चीज यह है कि अमेरिकी विदेश विभाग इस वर्ष के अंत में कुछ खास तरह के अस्थायी वर्क वीजा के अमेरिका में नवीनीकरण करने की शुरुआत करने वाला है। इसमें, एच-1 और एल वीजा धारकों की विस्तारित संख्या के लिए इसे लागू करने के इरादे के साथ भारतीय नागरिकों को भी शामिल किया जाएगा।’

अधिकारी ने कहा, ‘यह भारत में लोगों के लिए, अमेरिका में लोगों के लिए, हमारे कारोबारों के लिए सचमुच में अच्छा है।’ वर्ष 2004 तक, कुछ खास श्रेणियों के अप्रवासी वीजा, खासतौर पर एच-1बी, का अमेरिका के अंदर ही नवीनीकरण किया जा सकता था। इसके बाद, एच-1बी वीजा धारक विदेशी प्रौद्योगिकी श्रमिकों को अपने पासपोर्ट पर एच-1बी की अवधि बढ़ाए जाने का मुहर लगवाने के लिए स्वदेश जाना पड़ता है। एच-1बी वीजा एक बार में तीन वर्ष की अवधि के लिए जारी किया जाता है।

Advertisement
First Published - June 22, 2023 | 11:23 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement