अंतरराष्ट्रीय

रूस की थलसेना कमजोर हुई है, न कि उसकी नौसेना या वायुसेना: नाटो अधिकारी

बॉयर ने कहा कि नाटो की नई योजना रूस द्वारा 17 महीने पूर्व यूक्रेन पर शुरू किए गए हमले से पहले की उसकी सेना की क्षमता पर आधारित है।

Published by
भाषा   
Last Updated- July 03, 2023 | 9:27 PM IST

उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के एक शीर्ष सैन्य अधिकारी ने सोमवार को कहा कि यूक्रेन में जारी जंग में रूस के बलों को नुकसान हो रहा है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उन्हें पटखनी दे दी गई है। नाटो के अधिकारी ने शीतयुद्ध के बाद संगठन की सैन्य योजनाओं में सबसे बड़ा फेरबदल पेश किया है।

नाटो की सैन्य समिति के प्रमुख रोब बॉयर ने पत्रकारों से कहा कि वे भले ही 11 फुट लंबे नहीं है लेकिन वे निश्चित रूप से दो फुट के नहीं है, लिहाज़ा “हमें रूसियों और पलटवार करने की उनकी क्षमता को कम नहीं आंकना चाहिए।” अमेरिकी राष्ट्रपति जो. बाइडन और उनके नाटो समक्ष लिथुआनिया की राजधानी विनियस में अगले हफ्ते होने वाले शिखर सम्मेलन में गठबंधन की योजना प्रणाली में बड़े फेरबदल को लागू करेंगे।

नाटो ने परमाणु हथियारों से लैस रूस के साथ सीधे टकराव से बचने की कोशिश की है। नई योजना के तहत नाटो का लक्ष्य 30 दिन के अंदर तीन लाख सैनिकों को अपने पूर्वी हिस्से में जाने के लिए तैयार करना है। बॉयर ने कहा कि नाटो की नई योजना रूस द्वारा 17 महीने पूर्व यूक्रेन पर शुरू किए गए हमले से पहले की उसकी सेना की क्षमता पर आधारित है।

उन्होंने कहा कि रूस की थलसेना कमज़ोर हुई है, न कि उसकी नौसेना या वायुसेना। बॉयर ने कहा कि रूस की 94 फीसदी थलसेना यूक्रेन युद्ध में लगी हुई है।

First Published : July 3, 2023 | 9:27 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)