अंतरराष्ट्रीय

रूस ने गैसोलीन और डीजल के निर्यात पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने की घोषणा की

सरकारी समाचार एजेंसी ‘तास’ की खबर के अनुसार रूस प्रतिदिन लगभग 9,00,000 बैरल डीजल और 60,000 से 1,00,000 तक बैरल गैसोलीन का निर्यात करता है।

Published by
भाषा   
Last Updated- September 22, 2023 | 12:29 PM IST

Russia ने बढ़ती घरेलू दरों में स्थिरता लाने और देश की ईंधन आपूर्ति में सुधार के मकसद से गैसोलीन और डीजल के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। सरकार ने बृहस्पतिवार को इस संबंध मे आदेश जारी करते हुए कहा कि पाबंदियां अस्थायी होंगी। हालांकि पाबंदियां कब खत्म होंगी, इसकी जानकारी सरकार ने नहीं दी।

रूस के इस फैसले से वैश्विक बाजार में ईंधन के दाम बढ़ने के आसार हैं। सरकारी समाचार एजेंसी ‘तास’ की खबर के अनुसार रूस प्रतिदिन लगभग 9,00,000 बैरल डीजल और 60,000 से 1,00,000 तक बैरल गैसोलीन का निर्यात करता है।

यह भी पढ़ें : India-Canada Row: भारत पर निज्जर की हत्या के शामिल होने के आरोप को लेकर कनाडाई अधिकारी ने कही ये बात

‘तास’ की खबर के अनुसार प्रतिबंध की घोषणा होने के बाद ईंधन की घरेलू दरों में चार प्रतिशत के आसपास गिरावट आई है।

Russia के नेतृत्व वाले व्यापारिक समूह ‘यूरेशियन इकॉनोमिक यूनियन’ में शामिल अन्य देशों आर्मेनिया, बेलारूस, किर्गिस्तान और कजाखस्तान पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा।

First Published : September 22, 2023 | 12:29 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)