facebookmetapixel
Advertisement
ऑटो सेक्टर को PLI स्कीम के तहत FY27 में ₹4,700 करोड़ देगी सरकार, निवेश बढ़ाने की तैयारी तेजटाटा कैपिटल का रिवॉल्विंग क्रेडिट एक्सपोजर 5% से कम, RBI के नए प्रस्ताव से कंपनी पर पड़ेगा सीमित असररूस से तेल खरीद पर 100% अमेरिकी टैरिफ की धमकी, भारत-अमेरिका वार्ता में बढ़ सकता है दबाव‘ग्रामीण भारत तक पहुंचे बैंकिंग AI, तभी असली सफलता होगी हासिल’, SBI चेयरमैन सीएस शेट्टी की सलाहपांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट तेज, भाजपा-सपा-कांग्रेस-बसपा समेत दलों ने कसी कमरBrand Canvas 2026: VIT की ‘पावर रेंजर्स’ ने जीता बीस्मार्ट की पहली विज्ञापन प्रतियोगिता का खिताबY2K से AI के दौर तक: 1991 के आर्थिक सुधारों ने कैसे बदल डाली भारतीय IT इंडस्ट्री की पूरी तस्वीरअमेरिका में क्रिप्टो बिल से भारत पर बढ़ा दबाव, ससंदीय समिति ने VDA कानून बनाने की मांग कीनई मर्सिडीज-BMW हुई मंहगी तो पुरानी लक्जरी कारों की बिक्री में आया उछाल, युवा खरीदारों की बनी पसंद‘जिम्मेदारी से करें AI का इस्तेमाल, हर फैसले के लिए आप होंगे जवाबदेह’, RBI गवर्नर ने दी बैंकों को हिदायत

Apple में फिर से लोगों की जाएगी नौकरी, 7 साल पुराने प्रोजेक्ट को किया बंद

Advertisement

कंपनी कर्मचारियों को यह मौका दे रही है कि वे कंपनी के भीतर ही किसी दूसरे डिपार्टमेंट आदि में अपने लिए कोई काम खोज लें।

Last Updated- March 23, 2024 | 10:24 AM IST
Foxconn

आईफोन बनाने वाली Apple के कुछ कर्मचारियों के लिए बुरी खबर है। कंपनी ने लंबे समय से चल रहे एक प्रोजेक्ट को बंद करने का ऐलान किया है। इतना पुराना प्रोजेक्ट बंद होने से अब इससे जुड़े कर्मचारियों की नौकरी पर संकट आ गया है।

बता दें, कुछ समय पहले ही ऐप्पल ने अपने सेल्फ-ड्राइविंग कार से जुड़ा एक प्रोजेक्ट बंद किया था। इस बार कंपनी अपने स्मार्टवॉच से जुड़े एक प्रोजेक्ट को बंद कर रही है। दरअसल कंपनी अपनी स्मार्टवॉच के लिए खुद ही डिस्प्ले डिजाइन और डेवलप करती है, जिसे अब कंपनी ने बंद करने का फैसला किया है।

कंपनी अब डिस्प्ले इंजीनियरिंग की टीम को बदल रही है। ऐसा अनुमान है कि कंपनी के इस प्रोजेक्ट को बंद करने से अमेरिका और एशिया में दर्जनों नौकरियां खतरे में आ जाएगी।

ये भी पढ़ें- Fortis Healthcare Ltd को मिला इनकम टैक्स का नोटिस, 89 करोड़ के टैक्स और ब्याज की मांग

इस बारे में न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग ने सूत्रों के हवाले जानकारी देते हुए कहा है कि कंपनी जिन प्रोजेक्ट्स को बंद कर रही है, उससे जुड़े कर्मचारियों को यह मौका दे रही है कि वे कंपनी के भीतर ही किसी दूसरे डिपार्टमेंट आदि में अपने लिए कोई काम खोज लें, अगर उन्हें कंपनी के अंदर ही कोई और पोस्ट मिल जाती है तो वे ऐप्पल कंपनी में बने रहेंगे।

हालांकि ये बात भी तय है कि बंद होने वाले प्रोजेक्ट से जुड़े सभी कर्मचारियों को कंपनी के भीतर ही नए रोल्स मिल पाएं, ऐसे में कई कर्मचारियों को कंपनी छोड़नी ही पड़ेगी। हालांकि कंपनी इन सभी कर्मचारियों को सेवरेंस देगी।

ये बी पढ़ें- 4 years of lockdown: कोविड महामारी से जूझने की कहानी, फ्रंट वर्कर की जुबानी

सात साल पहले शुरू हुआ था डिस्प्ले बनाने का प्रोजेक्ट

कंपनी ने अपनी स्मार्टवॉच के लिए डिस्प्ले बनाने का एक प्रोजेक्ट सात साल पहले शुरू किया गया था। हालांकि कंपनी पहले से ही अपने प्रोडक्ट्स में डिस्प्ले को कस्टमाइज करती है, लेकिन वे काफी हद तक एलजी डिस्प्ले कंपनी और सैमसंग एसडीआई कंपनी जैसे पार्टनर्स के डिजाइन पर आधारित हैं।

Advertisement
First Published - March 23, 2024 | 10:01 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement