केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय आपूर्ति शृंखलाओं पर ‘अत्यधिक निर्भरता’ को लेकर चिंता जताते हुए आग्रह किया कि जहां भी अवसर मिले वहां भारतीय उद्योग से स्थानीय स्तर पर खरीदारी की जाए। ऐसे समय में जब दुनिया एक बार फिर से समूहों में बंट रही है और महामारी के […]
आगे पढ़े
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के अधिक समृद्ध, मुक्त और सुरक्षित विश्व के लिए साथ मिलकर काम करने का संकल्प व्यक्त करने के बाद भारत और अमेरिका ने महत्त्वपूर्ण एवं उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में अपने सुरक्षा एजेंसियों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए अहम गठजोड़ की घोषणा की। प्रधानमंत्री मोदी ने […]
आगे पढ़े
चीन की बेल्ट ऐंड रोड परियोजना (बीआरआई) के जवाब में भारत समेत क्वाड देशों ने बुनियादी ढांचे पर 50 अरब डॉलर से अधिक रकम लगाने का वादा किया है। इन देशों ने आज कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र के देशों में बुनियादी ढांचे की कमी दूर करने के लिए सार्वजनिक एवं निजी निवेश जुटाने के वास्ते […]
आगे पढ़े
भारत में अधिक निवेश पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भारत की विकास यात्रा में जापानी योगदान का जश्न मनाने के लिए ‘जापान सप्ताह’ का प्रस्ताव रखा। मोदी ने टोक्यो में जापानी कारोबारी नेताओं के साथ एक गोलमेज बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें 34 जापानी कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों एवं सीईओ […]
आगे पढ़े
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी अगुआई वाले हिंद-प्रशांत आर्थिक ढांचे (आईपीईएफ) में भारत के प्रवेश की औपचारिकताएं आज पूरी कर दीं। इसमें अन्य 12 देश भी शामिल हुए हैं ताकि क्षेत्र में चीन के बढ़ते दबदबे से भू-रणनीतिक मुकाबले के लिए इन देशों के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाया जा सके। टोक्यो में क्वाड नेताओं के […]
आगे पढ़े
भारत प्रस्तावित इंडो पैसिफिक इकनॉमिक फ्रेमवर्क (आईपीईएफ) पर सतर्कता का रुख अपना सकता है जिसका ब्योरा मंगलवार को टोक्यो में क्वाड नेताओं के सम्मेलन में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्वाड सम्मेलन में शिरकत करने के लिए रविवार को रवाना हुए। अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री भी इसमें हिस्सा लेंगे। […]
आगे पढ़े
दक्षिण के अपने पड़ोसी को संकट से उबारने की कवायद के तहत भारत अब आवश्यक दवाओं के लिए श्रीलंका को कर्ज की सुविधा बढ़ाएगा। इस सिलसिले में मंगलवार को एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें भारत के कुछ दवा निर्यातक, फार्मास्यूटिकल्स एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (फार्मेक्सिल) के प्रतिनिधि, विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधि शामिल हुए और […]
आगे पढ़े
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी में नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के साथ सोमवार को ‘शानदार’ बैठक की जिसमें संस्कृति, शिक्षा, जल विद्युत, संपर्क सहित बहुआयामी द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर चर्चा की गई। दोनों नेताओं के बीच बैठक के बाद सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत बनाने, शिक्षा क्षेत्र में […]
आगे पढ़े
यूक्रेन पर जारी रूसी हमले के बीच फिनलैंड के राष्ट्रपति और सरकार ने रविवार को ऐलान किया कि उनका देश पश्चिमी देशों के सैन्य संगठन नाटो की सदस्यता लेने का इच्छुक है। नॉर्डिक देश के इस ऐलान से 30 सदस्यीय उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के विस्तार का रास्ता साफ हो गया है। राष्ट्रपति सौली […]
आगे पढ़े
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत और नेपाल के संबंध ‘अद्वितीय’ हैं। उन्होंने यह टिप्पणी बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर पड़ोसी देश की अपनी यात्रा से एक दिन पहले की। प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में जारी बयान में कहा कि पिछले महीने नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा की भारत यात्रा […]
आगे पढ़े