नोबेल पुरस्कार विजेताओं में महिलाओं की हिस्सेदारी साहित्य और शांति में सबसे अधिक रही है, लेकिन भौतिकी में सबसे कम है। अन्य विज्ञानों में नोबेल पाने वाली महिलाओं की संख्या थोड़ी अधिक दर्ज की गई। इस वर्ष चिकित्सा के क्षेत्र में मैरी ई. ब्रुनको तथा शांति का नोबेल मारिया कोरिना मचाडो को मिला है।
वर्ष 1901 से कुल 1,026 पुरस्कार विजेताओं में केवल 68 महिलाओं को नोबेल पुरस्कार मिला है। यह सभी नोबेल विजेताओं का सिर्फ 6.6 प्रतिशत होता है। केवल मैरी क्यूरी को दो बार- 1903 में भौतिकी के लिए और 1911 में रसायन विज्ञान के लिए इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा गया।
साहित्य में महिला पुरस्कार विजेताओं की हिस्सेदारी 14.75 प्रतिशत रही। इसके बाद शांति में 13.99 प्रतिशत दर्ज की गई। वर्ष 2021 से तीन महिलाओं ने शांति में नोबेल पुरस्कार मिल चुका है। इसी अवधि में दो-दो ने साहित्य और चिकित्सा क्षेत्र में, एक-एक ने भौतिकी, रसायन विज्ञान और अर्थशास्त्र में यह सम्मान दिया गया।
मदर टेरेसा इस सूची में एकमात्र भारतीय महिला हैं, जबकि अमेरिका की 18 महिलाएं पुरस्कार विजेताओं में सबसे आगे है। पिछले पांच वर्षों के दौरान केवल 10 महिलाओं को ही दुनिया का यह सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला है।