facebookmetapixel
Advertisement
SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, 7.75% कूपन पर निवेशकों का जबरदस्त भरोसा₹25,000 करोड़ का दांव, Tata Power की इस रणनीति पर क्यों भरोसा जता रहे ब्रोकरेज? 29% तक अपसाइड के टारगेटAI छीन लेगा नौकरी या बढ़ाएगा कमाई? Goldman Sachs की रिपोर्ट में भारत के 48% कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरीहोर्मुज-लाल सागर संकट से बढ़ेंगी भारत की मुश्किलें! 130 डॉलर पार जा सकता है कच्चा तेलArdee Industries IPO: ₹50-53 प्राइस बैंड तय, 5 अगस्त से खुलेगा इश्यू, जानें निवेश से पहले हर जरूरी बातShree Balaji (Mala) IPO Listing: 90% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ इश्यू, लेकिन मिनटों में लगा लोअर सर्किट! निवेशकों को लगा झटकाCoforge Share Price: मजबूत नतीजों के बाद ब्रोकरेज बुलिश, 36% तक अपसाइड का अनुमानManipal Health IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला ₹9,275 करोड़ का IPO; जानें प्राइस बैंड, GMP समेत अन्य डीटेल्सMid Cap Stocks: अभी भी कमाई का मौका या दिखेगी उठापटक, निवेशकों के लिए क्या है बड़ी सलाह?HUL में अभी खरीदारी का मौका? ब्रोकरेज को दिख रहा 35% तक का अपसाइड

New Zealand Earthquake: न्यूजीलैंड के केरमाडेक द्वीप पर लगे भूकंप के तेज झटके, सुनामी का अलर्ट भी जारी

Advertisement

भूकंप के बाद पास के एक द्वीप पर सुनामी की छोटी लहरें भी देखी गईं हैं

Last Updated- March 16, 2023 | 11:25 AM IST
Earthquake Today

न्यूजीलैंड के उत्तरी हिस्से में स्थित केरमाडेक द्वीप समूह के पास प्रशांत महासागर में 7.0 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया है। भूकंप के बाद पास के एक द्वीप पर सुनामी की छोटी लहरें भी देखी गईं हैं ।भूकंप विज्ञानियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी है।

यह भूकंप गुरुवार( 16 मार्च ) को स्थानीय (न्यूजीलैंड) समय के अनुसार दोपहर 1:56 बजे आया था। भूकंप का केंद्र केरमाडेक द्वीप समूह के सबसे बड़े राउल द्वीप से थोड़ी दूर दक्षिण-पूर्व (ऑकलैंड के उत्तर-पूर्व) में 1,125 किलोमीटर की दूरी पर केंद्रित था।

आपो बता दें, US Geological Survey ने कहा कि भूकंप की प्रारंभिक तीव्रता 7.0 थी, जबकि पहले इसका अनुमान 7.1 लगाया गया था। यह भूकंप समुद्र तल से लगभग 22 किलोमीटर नीचे आया, जिससे समंदर में लहरें उठने लगीं। जिसके बाद केरमाडेक द्वीप समूह, फिजी, न्यूजीलैंड और टोंगा के लिए वैज्ञानिकों ने सुनामी की चेतावनी भी दी थी।

हालांकि जब यह तय हो गया कि कोई खतरा नहीं है, तो सुनामी अलर्ट को वापस भी ले लिया गया है।

बता दें, इससे पहले पिछले महीने तुर्की और सीरिया में विनाशकारी भूकंप में 60 हजार से ज्यादा लोगों की जान ले ली थी। जबकि दो लाख से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

Advertisement
First Published - March 16, 2023 | 11:21 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement