facebookmetapixel
Advertisement
शेयर बाजार में हाहाकार: सेंसेक्स 1000 अंक टूटा, कच्चे तेल की कीमतों और IT शेयरों ने डुबोए ₹5 लाख करोड़‘IDBI Bank का विनिवेश नहीं होगा रद्द’, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बयान से शेयरों में आई तेजीपश्चिम एशिया संघर्ष का असर: रिलायंस का मुनाफा 12.6% घटा, लेकिन आय में मजबूत बढ़ोतरी दर्जआम आदमी पार्टी में बड़ी फूट: राघव चड्ढा और स्वाति मालीवाल समेत 7 सांसदों ने थामा भाजपा का दामनसंसद के बदले समीकरण: बैठकें कम होने के बावजूद विधेयक पारित होने की रफ्तार बरकरार, जानें आंकड़ेPM मोदी का दावा: पश्चिम बंगाल में भाजपा का विकास मॉडल पूरी तरह महिलाओं पर केंद्रितRBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, बैंकिंग गतिविधियों पर लगी रोकAI पेशेवरों की बल्ले-बल्ले: भारत में भर्ती में 60% का उछाल, बेंगलुरु और हैदराबाद बने मुख्य केंद्रइंजीनियरों पर AI की मार: 4 महीने में 92 हजार से ज्यादा छंटनी, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट ने दी बड़ी टेंशनईरान-अमेरिका के बीच टली वार्ता को मिलेगी नई जान? अराघची की पाक यात्रा पर टिकी दुनिया की नजरें

NASA का 38 साल पुराना उपग्रह इस हफ्ते धरती पर गिर सकता है

Advertisement
Last Updated- January 07, 2023 | 9:44 AM IST
NASA

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (नैशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन) का 38 साल पुराना सेवानिवृत्त उपग्रह इस सप्ताह के अंत तक धरती पर गिर सकता है। हालांकि, नासा ने शुक्रवार को कहा कि उपग्रह का मलबा किसी पर भी गिरने की आशंका बहुत कम है।

अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, पृथ्वी के वायुमंडल में दोबारा प्रवेश करने से पहले 5,400 पौंड (2,450 किलोग्राम) वजन वाले इस उपग्रह का अधिकांश हिस्सा जल जाएगा, लेकिन कुछ टुकड़ों के बचकर धरती पर भी गिरने की संभावना है।

नासा का कहना है कि किसी के मलबे की चपेट में आने और घायल होने की आशंका लगभग 9,400 में से एक है। अमेरिकी रक्षा विभाग के अनुसार, उपग्रह के रविवार रात नीचे आने की उम्मीद है और इसके मलबे को धरती तक का सफर तय करने में 17 घंटे लगेंगे।

कैलिफोर्निया स्थित एयरोस्पेस कॉरपोरेशन ने हालांकि, उपग्रह के मलबे के सोमवार तक अफ्रीका, खाड़ी क्षेत्र और उत्तर एवं दक्षिण अमेरिका के विभिन्न हिस्सों में गिरने का अनुमान जताया है।

Advertisement
First Published - January 7, 2023 | 9:44 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement