facebookmetapixel
Advertisement
एथनॉल मिले पेट्रोल पर उठे सवालों का सरकार ने दिया जवाब, माइलेज घटने की बात भी मानीमहिलाओं के काम करने में सामाजिक सोच नहीं बल्कि नौकरियों की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा: एस. महेंद्र देवफ्लॉप से सुपरहिट बनी इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’, कैसे दर्शकों ने पलट दी बॉक्स ऑफिस की बाजीEditorial: महिलाओं की नकद हस्तांतरण योजनाओं ने बदली तस्वीर, लेकिन बढ़ा राज्यों पर वित्तीय दबावअगले दो साल में IPO के लिए तैयार होंगी 210 नई कंपनियां, रेडसीर की रिपोर्ट में हुआ खुलासाSBI Funds Management आईपीओ से पहले बेचेगी हिस्सेदारी, प्री-आईपीओ प्लेसमेंट से जुटाए ₹1,655 करोड़शेयर बाजार में हफ्ते भर मची रही हलचल, रिलायंस और बैंकिंग शेयरों की दम पर आखिरी दिन हुई चौतरफा रिकवरीरूफटॉप सोलर स्कीम को मिलेगी बड़ी रफ्तार, विश्व बैंक भारत के लिए जुटाएगा $4.2 अरब का प्राइवेट फंडMSME सेक्टर को बड़ी राहत, अब सभी सरकारी कंपनियों के लिए ट्रेड्स प्लेटफॉर्म से बिल भुगतान जरूरीओयो-जॉस्टल के बीच बढ़ा कानूनी विवाद, दिल्ली HC ने बैकपैकर हॉस्टल श्रृंखला की नई अर्जी को किया खारिज

Modi US Visit: पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, अमेरिकी सांसदों की प्रशंसा की

Advertisement

पीएम मोदी ने ये टिप्पणियां राहुल गांधी की विदेश यात्राओं के दौरान केंद्र सरकार पर बार-बार किए जाने वाले प्रहारों की पृष्ठभूमि में की हैं।

Last Updated- June 23, 2023 | 1:42 PM IST
PM Modi and rahul gandhi

Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के साथ अपने संबंधों का जश्न मनाने के लिए अमेरिकी कांग्रेस के सदस्यों के एकजुट होने की प्रशंसा करते हुए कहा कि देश में विचारों पर वाद-विवाद अवश्य होना चाहिए लेकिन राष्ट्र के लिए बोलते समय भी लोगों को एकजुट होना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने बृहस्पतिवार को अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया।

इस दौरान उन्होंने ये टिप्पणियां राहुल गांधी की विदेश यात्राओं के दौरान केंद्र सरकार पर बार-बार किए जाने वाले प्रहारों की पृष्ठभूमि में की हैं। गौरतलब है कि राहुल गांधी ने हाल में अमेरिका की यात्रा की थी और वह अक्सर देश में समस्याओं से निपटने को लेकर मोदी सरकार की आलोचना करते रहते हैं।

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी अक्सर विपक्षी नेता की इन टिप्पणियों को केंद्र सरकार को निशाना बनाने के लिए विदेशी सरजमीं से देश की छवि बिगाड़ने के प्रयास के रूप में दर्शाती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी सांसदों से कहा, ‘‘मैं विचारों तथा विचारधारा की बहस समझ सकता हूं। लेकिन आज मुझे यह देखकर खुशी हुई कि आप दुनिया के दो महान लोकतंत्र भारत और अमेरिका के बीच संबंधों का जश्न मनाने के लिए एक साथ आगे आए हैं।’’

उन्होंने परोक्ष रूप से राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘जब भी आपको मजबूत द्विदलीय सहमति की आवश्यकता होगी तो मुझे आपकी मदद करके खुशी मिलेगी। देश में विचारों पर वाद-विवाद होना चाहिए, लेकिन जब हम अपने देश के बारे में बात करते हैं तो हमें एकजुट होना चाहिए और आपने दिखाया है कि आप यह कर सकते हैं। बधाई।’’

अमेरिका की प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष केविन मैककार्थी को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘एक जीवंत लोकतंत्र का नागरिक होने के कारण, मैं एक चीज स्वीकार कर सकता हूं अध्यक्ष महोदय – आपका काम बहुत कठिन है। मैं जुनून, अनुनय और नीति की लड़ाइयों से जुड़ा महसूस कर सकता हूं।’’

Advertisement
First Published - June 23, 2023 | 1:42 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement