facebookmetapixel
Advertisement
पेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भीरसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूरCBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देश

ब्रिटेन में ओमीक्रोन से पहली मौत: जॉनसन

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 10:53 PM IST

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने सोमवार को कोरोनावायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से देश की पहली मौत की पुष्टि की। ब्रिटेन में वॉक-इन टीकाकरण केंद्रों के बाहर लंबी कतारें देखी गईं, जहां लोग टीके की बूस्टर खुराक पाने के इंतजार में थे। पश्चिम लंदन में एक टीका क्लिनिक के दौरे पर, जॉनसन ने ओमीक्रोन स्वरूप के कम गंभीर होने को लेकर संतोष का भाव होने के खिलाफ चेतावनी दी और ओमीक्रोन से निपटने के उपायों के तहत अब और प्रतिबंध नहीं लगाने की संभावना से भी इनकार कर दिया। फिलहाल सरकार ने घर से काम करने का निर्देश दिया हुआ है। जॉनसन ने कहा, ‘दुख की बात है, लेकिन हां, ओमीक्रोन के चलते लोग अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं और दुखद है कि कम से कम एक मरीज की ओमीक्रोन से संक्रमित होने की वजह से मौत की पुष्टि हुई है।’ उन्होंने कहा, ‘इसलिए, मेरे हिसाब से यह मानना कि यह वायरस का एक मामूली स्वरूप है, मुझे लगता है कि यह कुछ ऐसा है जिसे हमें भूलने की जरूरत है और बस उस तीव्र गति को पहचानने की जरूरत है, जिससे यह आबादी के बीच फैल रहा है। इसलिए, सबसे बेहतर होगा कि हम सब टीकों की बूस्टर खुराक लें।’
इससे पहले, बोरिस जॉनसन ने अत्यधिक संक्रामक स्वरूप की ‘भीषण लहर’ की चेतावनी दी थी, जब उन्होंने रविवार रात टेलीविजन पर एक अत्यावश्यक संबोधन दिया था। उन्होंने एक उन्नत ओमीक्रोन आपातकालीन बूस्टर अभियान की घोषणा की, जिसमें 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी वयस्कों के लिए कोविड-19 टीके की तीसरी अतिरिक्त खुराक साल के अंत तक ले लेने की समय-सीमा निर्धारित की गई है।    

Advertisement
First Published - December 13, 2021 | 11:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement