facebookmetapixel
Advertisement
ITR Filing 2026: नौकरी संग फ्रीलांसिंग से भी कमाई करें तो आयकर रिटर्न कैसे भरेंTAFE की बड़ी रणनीति: यूरोप में इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर लॉन्च करेगी कंपनी, भारत में सस्ते मॉडल पर कामMeta को IT मंत्रालय का नोटिस, इंस्टाग्राम से बाल यौन शोषण से जुड़ी सामग्री हटाने का दिया निर्देश स्टैंडर्ड चार्टर्ड ने भारत में 20 शाखाओं पर जड़ा ताला, अब वेल्थ मैनेजमेंट पर फोकसNSE क्वांटो क्रॉस-करेंसी डेरिवेटिव लाने की कर रहा तैयारी, निवेशकों को क्या होगा फायदा?Editorial: कच्चा तेल सस्ता, फिर भी पेट्रोल-डीजल के दाम तुरंत क्यों नहीं घटेंगे?भारत में क्विक कॉमर्स का बढ़ता असर, किराना स्टोर कैसे करेंगे मुकाबला?कांग्रेस से कैसे छूटा राष्ट्रवाद का मुद्दा? 2014 के बाद की रणनीति पर पुनर्विचारUP EV Subsidy: योगी सरकार ने ईवी खरीद पर दी ₹210 करोड़ से ज्यादा सब्सिडी, 43,000 से ज्यादा लोगों को मिला फायदाGold Outlook: सोने का भाव बढ़ेगा या घटेगा? अगले सप्ताह इन फैक्टर्स पर रहेगी निवेशकों की नजर

ईरान के मिसाइल हमले का दिया जाएगा जवाब… इजराइली सेना प्रमुख ने दी चेतावनी

Advertisement

इजराइल के सैन्य प्रमुख लेफ्टिनेंट हर्जी हलेवी ने सोमवार को बताया कि इजराइल अपने अगले कदमों पर विचार कर रहा है।

Last Updated- April 16, 2024 | 10:31 AM IST
Israel-Iran crisis: Inter-ministerial meets, stakeholder talks take off इजरायल पर ईरान के ड्रोन और मिसाइल हमले के दो दिन बाद भारतीय अधिकारी सक्रिय, मंत्रालयों के बीच बैठकें शुरू

Israel-Iran War: इजराइल के सेना प्रमुख ने सोमवार को कहा कि उनका देश पिछले हफ्ते हुए ईरान के हमले का जवाब देगा। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि इजराइल ऐसा कब और कैसे करेगा।

इजराइल ने दो सप्ताह पहले सीरिया की राजधानी दमिश्क में ईरान के वाणिज्य दूतावास की इमारत पर कथित तौर पर हमला किया था, जिसके जवाब में ईरान ने शनिवार को इजराइल पर हमला किया। दोनों देशों के बीच दशकों से जारी दुश्मनी के बीच ईरान ने पहली बार इजराइल पर सीधे तौर पर सैन्य हमला किया।

ईरान ने इजराइल पर हमले के दौरान सैंकड़ों ड्रोन, बैलिस्टिक मिसाइल और क्रूज मिसाइल दागीं। इजराइली सेना ने कहा कि उसने अपनी वायु रक्षा प्रणाली व लड़ाकू विमानों और अमेरिका नीत गठबंधन सहयोगियों की मदद से 99 प्रतिशत ड्रोन और मिसाइलों को नाकाम कर दिया।

इजराइल के सैन्य प्रमुख लेफ्टिनेंट हर्जी हलेवी ने सोमवार को बताया कि इजराइल अपने अगले कदमों पर विचार कर रहा है, लेकिन यह तय है कि ईरान के हमले का जवाब दिया जाएगा। हलेवी ने इस बारे में कोई विवरण नहीं दिया।

सेना के प्रवक्ता रियर एडमिरल डेनियल हैगारी ने कहा कि हम जो समय चुनेंगे, उस वक्त इजराइल हमला करेगा। दोनों सैन्य अधिकारियों ने दक्षिण इजराइल के नेवातिम एयरबेस पर यह बात कही। हगारी ने कहा कि ईरान के हमले में नेवातिम एयरबेस को हल्का नुकसान हुआ है।

Advertisement
First Published - April 16, 2024 | 10:31 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement