अंतरराष्ट्रीय

भारत WTO में दो स्तरीय विवाद समाधान प्रणाली का मुद्दा उठाएगा

अमेरिका जैसे विकसित देश मौजूदा व्यवस्था को कठोर बताते हुए व्यवस्था में बदलाव की वकालत करते रहे हैं।

Published by
भाषा   
Last Updated- January 24, 2024 | 7:33 PM IST

भारत विश्व व्यापार संगठन (WTO) में अगले महीने अबू धाबी में होने वाली मंत्री स्तरीय बैठक के दौरान दो स्तरीय विवाद समाधान प्रणाली की वकालत करेगा। एक सरकारी अधिकारी ने बुधवार को यह बात कही।

इसके अलावा, विवाद निपटान निकाय की बाध्यकारी, नियम-आधारित और स्वतंत्र प्रकृति को बहाल करने की भी वकालत की जाएगी। अमेरिका जैसे विकसित देश मौजूदा व्यवस्था को कठोर बताते हुए व्यवस्था में बदलाव की वकालत करते रहे हैं।

Also read: Imran Khan ने अपने उम्मीदवारों को चेताया: चुनाव अभियान शुरू करें नहीं तो टिकट कट जाएंगे

अधिकारी ने कहा, ‘‘दो स्तरीय प्रणाली से समझौता नहीं किया जाना चाहिए। यह जरूरी है।’’ यह मामला 26-29 फरवरी को अबू धाबी में WTO के 13वें मंत्री स्तरीय सम्मेलन (एमसी) में उठेगा। मंत्री स्तरीय WTO कस सर्वोच्च निर्णय लेने वाला निकाय है। WTO का विवाद निपटान निकाय एक महत्वपूर्ण इकाई है।

First Published : January 24, 2024 | 7:33 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)