facebookmetapixel
Advertisement
पहली बार लोन लेने से पहले जरूर जान लें ये बातें, एक गलती पड़ सकती है भारीकमजोर रिटर्न से AMC कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, ब्रोकरेज ने बताए अपने टॉप पिकन्यू टैक्स रिजीम के हिसाब से दिया टैक्स, पर ओल्ड रिजीम से भरा ITR तो क्या होगा? दिल्ली ITAT ने किया साफचीनी मिलों पर सरकार सख्त, पेराई सीजन शुरू होने से पहले करना होगा किसानों का बकाया भुगतानNPS वात्सल्य से जुड़े 4.9 लाख बच्चे! कैसे इस स्कीम से जुड़कर आप अपने संतान का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं?नेस्ले पर FSSAI का शिकंजा! NAN और Lactogen के दावों पर उठे सवाल, बायोटिन टेस्ट में भी मिली गड़बड़ीNSE IPO दूसरे दिन दोगुना भरा, QIB और NII से भारी डिमांड, लेकिन ग्रे मार्केट से सुस्त संकेतअदाणी ग्रुप के शेयरों में 15% तक उछाल, जेफरीज ने इन 4 शेयरों पर दी BUY रेटिंग, 43% तक अपसाइड के टारगेटभारत में iPhone 18 का क्रेज: Apple स्टोर्स पर खरीदारों की लगीं लाइनेंDefence PSU: दुगराजपट्टनम में नया शिपयार्ड बनाएगी मझगांव डॉक, ₹15,000 करोड़ का करेगी निवेश, शेयर उछला

अफ्रीका को स्थायी सदस्यता देने पर G20 सहमत

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जून में G20 के देशों को पत्र लिखा था कि भारत में होने वाली शिखर वार्ता के दौरान अफ्रीकी यूनियन को जी 20 का स्थायी सदस्य बनाया जाए

Last Updated- September 07, 2023 | 10:22 PM IST
G20 Summit: Talk on crypto, MDB reform!

जी 20 समूह में शामिल देश अफ्रीकी यूनियन को स्थायी सदस्यता देने पर सहमत हो गए हैं। यह जानकारी इस मामले से जुड़े सूत्रों ने दी। सूत्र ने बताया कि अफ्रीकी यूनियन में महाद्वीप के शामिल 55 सदस्यों को ईयू की तरह ही दर्जा प्राप्त हो जाएगा। अभी अफ्रीकी यूनियन का दर्जा ‘आमंत्रित अंतरराष्ट्रीय संगठन’ के तौर पर है।

हालांकि भारत के दो सूत्रों ने बताया कि अफ्रीकी यूनियन को औपचारिक रूप से सदस्यता अगले साल ही मिल पाएगी और अगले साल भारत की जगह ब्राजील भूमिका निभाएगा। नाम उजागर नहीं करने पर सूत्र ने बताया कि जी 20 समूह में अफ्रीकी यूनियन को सदस्यता देने पर कोई विरोध नहीं है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जून में जी 20 के देशों को पत्र लिखा था कि भारत में होने वाली शिखर वार्ता के दौरान अफ्रीकी यूनियन को जी 20 का स्थायी सदस्य बनाया जाए।

मोदी के भारत और विदेशी मीडिया में प्रकाशित लेख में कहा गया था, ‘हमारी अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में न सिर्फ अफ्रीकी देशों की सबसे बड़ी भागीदारी हुई है बल्कि जी 20 में अफ्रीकी यूनियन को शामिल करने को जोरदार ढंग से बढ़ाया गया है।’

Advertisement
First Published - September 7, 2023 | 10:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement