facebookmetapixel
Advertisement
पेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भीरसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूरCBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देश

भारत-बांग्लादेश संबंधों में मजबूती के लिए पांच क्षेत्र अहम : गोयल

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 11:13 PM IST

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत और बांग्लादेश के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए व्यापार, संपर्क, स्वास्थ्य एवं पर्यटन समेत 5 क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने का सुझाव दिया है।
गोयल ने रविवार को बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय निवेश सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि बांग्लादेश दक्षिण एशिया में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है और इस समय यह व्यापार 10 अरब डॉलर से भी ज्यादा हो चुका है। दोनों पड़ोसी देश वृहद आर्थिक भागीदारी समझौते (सीईपीए) को आगे बढ़ाने की दिशा में भी अग्रसर हैं। गोयल ने कहा कि दोनों देशों के आर्थिक संबंधों में मजबूती लाने के लिए मैं पांच क्षेत्रों- व्यापार, प्रौद्योगिकी, संपर्क, उद्यमिता और स्वास्थ्य एवं पर्यटन पर विशेष ध्यान देने का सुझाव देता हूं।  
इस मौके पर वाणिज्य मंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच संपर्क विस्तार की कोशिशें द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने के लिए बेहद जरूरी हैं। इसके अलावा बांग्लादेश और पूर्वी भारत के बीच निवेश संभावनाओं को जमीन पर उतारने के लिए भी संपर्क बढऩा जरूरी है।    

Advertisement
First Published - November 28, 2021 | 11:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement