facebookmetapixel
Advertisement
ट्रंप का ऐलान! अगस्त 2028 से जेनेरिक दवाओं के आयात पर 100% टैरिफ, भारत के निर्यात को लग सकता है झटकाDBT योजनाओं का दूसरा पहलू! रिसर्च ने बताए फायदे, लेकिन लाभार्थियों की छंटनी ने बढ़ाई चिंताStock Market Update: सेंसेक्स 400 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,100 के नीचे; टैरिफ के डर से Pharma Index 1% टूटाअब जमीन बनेगी डिजिटल टोकन! महाराष्ट्र ला रहा है देश का पहला ब्लॉकचेन लैंड कानूनHavells के नतीजों में बड़ा ट्विस्ट! बिक्री बढ़ी, लेकिन घट गया मुनाफा; जानें क्यों बढ़ी निवेशकों की चिंताअब Hybrid Funds में मिलेगा ज्यादा संतुलन? SEBI के नए नियम के बाद लॉन्च होंगी नई स्कीमेंबड़ी कंपनियों की मनमानी पर लगेगी लगाम? CCI को संसद की सख्त सलाह, MSME और स्टार्टअप्स को मिलेगी सुरक्षाकैंसर इलाज में Lupin की नई रणनीति! 2 ऑन्कोलॉजी प्रोग्राम हुए अलग, Kaveri Therapeutics जुटाएगी फंडStocks To Watch Today: आज किन शेयरों पर रखें नजर? Maruti ने बढ़ाए दाम, PC Jeweller ने चुकाया कर्ज, JSW Energy का बड़ा दांवरुपये में पांच दिन से जारी भारी गिरावट थमी, डॉलर के मुकाबले रिकवरी में क्रूड और RBI का बड़ा हाथ

European Union ने दी सलाह- चीन से आने वाले यात्री उड़ान से पहले कराएं कोविड जांच

Advertisement
Last Updated- January 05, 2023 | 4:42 PM IST
Covid
BS

यूरोपीय संघ (European Union) ने अपने सदस्य देशों से जोर देकर कहा कि वे चीन से आने वाले यात्रियों के लिए विमान में सवार होने से पहले कोविड जांच (Covid-19 Test) अनिवार्य करने का नियम बनाएं। बहरहाल, इस बयान से बीजिंग नाराज हो सकता है और वैश्विक विमानन उद्योग पहले ही उसकी आलोचना कर चुका है।

यूरोपीय संघ के स्वास्थ्य विशेषज्ञों में सप्ताहभर चली वार्ता के बाद ईयू ने सभी 27 सदस्य देशों को ऐसे यात्रा प्रतिबंध लागू करने से रोक दिया, जो इटली, फ्रांस और स्पेन जैसे देश पहले से ही लागू कर चुके हैं। चीन पहले से ही ऐसी कार्रवाई को जोरदार ढंग से खारिज कर चुका है और ईयू के देशों में ऐसी नीतियां लागू होने पर समान प्रतिक्रिया देने की भी चेतावनी दी है।

चीनी सरकार और यूरोपीय स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा है कि चूंकि चीन से निकले कोरोना वायरस के स्वरूप पहले से ही यूरोप में हैं तो यात्रा पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की जरूरत नहीं है। इससे पहले बुधवार को दुनियाभर में लगभग 300 एयरलाइनों के ‘अंतरराष्ट्रीय वायु परिवहन संघ’ (IFTA) ने विरोध का जोरदार समर्थन किया। आईएटीए महानिदेशक विली वाल्श ने कहा, ‘कोरोना वायरस से बचाव के ऐसे उपायों को बहाल होते देखना बहुत निराशाजनक है, जो पिछले तीन साल में निष्प्रभावी साबित हुए हैं।’

यह भी पढ़ें: बाइडन प्रशासन का H-1B visa के लिए शुल्क में भारी बढ़ोतरी का प्रस्ताव

प्रतिक्रिया की चेतावनी देने के अगले दिन चीनी सरकार के प्रवक्ता माओ निंग ने बुधवार को कहा, ‘हम उम्मीद करते हैं कि सभी लोग कोविड महामारी से लड़ने पर ध्यान देंगे और इसका राजनीतिकरण करने से बचेंगे।’ इसके बावजूद ईयू यह सुनिश्चित करने का इच्छुक प्रतीत होता है कि चीन से आने वाले यात्रियों से महाद्वीप पर कोरोना वायरस का कोई संभावित नया स्वरूप न आए।

ईयू की अध्यक्षता कर रहे स्वीडन ने एक बयान में कहा कि चीन से आने वाले यात्रियों को कम समय पर अधिसूचित आदेशों का पालन करने के लिए तैयार रहने की जरूरत है।

Advertisement
First Published - January 5, 2023 | 4:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement