facebookmetapixel
Advertisement
SIM Swap Fraud का नया जाल: फोन का नेटवर्क गायब होते ही खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, ऐसे बचेंSEBI कसेगा शिकंजा! PMS नियमों की होगी बड़ी समीक्षा, जून 2026 तक जारी कर सकता है कंसल्टेशन पेपरचीन में प्राइवेट इक्विटी कंपनियों को निवेश से बाहर निकलने में क्यों हो रही है मुश्किल?Nippon India MF ने उतारा नया डेट फंड, ₹1,000 से निवेश शुरू; किसे लगाना चाहिए पैसा?टाटा बोर्ड मीटिंग से पहले बाजार में सरगर्मी, इन 6 शेयरों में एक्सपर्ट्स ने बताए टारगेट और स्टॉप लॉसDA Hike 2026: क्या होली से पहले बढ़ेगा महंगाई भत्ता? पिछले 5 साल के ट्रेंड्स दे रहे बड़ा संकेतAditya Birla Sun Life MF ने उतारा नया ETF, ₹500 से टॉप-10 प्राइवेट और सरकारी बैंकों में निवेश का मौकाफिर से सोना-चांदी में जोरदार तेजी, एक्सपर्ट बता रहे क्यों निवेशक इन मेटल में लगा रहे पैसाUltra luxury housing-Gurugram: मुंबई को पीछे छोड़ गुरुग्राम ने रचा हाई-एंड हाउसिंग में इतिहासबैंक जाने का झंझट खत्म! कैसे BC Sakhi कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग पहुंच बढ़ाने में कैसे मदद कर रहा है

Elon Musk SEC lawsuit: एसईसी ने ईलॉन मस्क पर मुकदमा दायर किया

Advertisement

ईलॉन मस्क पर एसईसी का मुकदमा, ट्विटर शेयर स्वामित्व का समय पर खुलासा नहीं करने का आरोप

Last Updated- January 15, 2025 | 10:39 PM IST
Elon Musk

अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग (एसईसी) ने अरबपति उद्योगपति ईलॉन मस्क पर मुकदमा दायर किया है और कहा है कि उन्होंने सोशल मीडिया साइट ‘ट्विटर’ खरीदने से पहले 2022 की शुरुआत में इसके शेयर के बारे में अपने स्वामित्व का समय पर खुलासा नहीं किया।

एसईसी का आरोप है कि इसके परिणामस्वरूप मस्क ने जो शेयर खरीदे थे, उनके लिए ‘कम से कम 15 करोड़ अमेरिकी डॉलर’ कम भुगतान किया गया, जबकि उन्हें ट्विटर के पांच प्रतिशत से अधिक शेयरों पर अपने स्वामित्व का खुलासा करना चाहिए था। मस्क ने अक्टूबर 2022 में ‘ट्विटर’ को खरीदा था और बाद में इसका नाम बदलकर ‘एक्स’ कर दिया।

मस्क ने 2022 की शुरुआत में ट्विटर के शेयर को जमा करना शुरू किया और उस साल मार्च तक उनके पास 5 प्रतिशत से ज्यादा शेयर हो गए। शिकायत में कहा गया है कि उस समय उनके लिए कानून के तहत अपने स्वामित्व का खुलासा करना जरूरी था, लेकिन रिपोर्ट आने के 11 दिन बाद यानी 4 अप्रैल तक उन्होंने ऐसा नहीं किया। ‘एक्स’ और मस्क के प्रतिनिधियों ने इस पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

Advertisement
First Published - January 15, 2025 | 10:39 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement