facebookmetapixel
Advertisement
AI में निवेश का असर: गूगल की पेरेंट कंपनी ने कमाई में तोड़े सारे अनुमान, रिजल्ट के बाद शेयर बना रॉकेटLabour Day 2026: कृषि मजदूर सिर्फ मजदूर नहीं, देश के असली स्किल्ड प्रोफेशनल; कब मिलेगा सम्मान?Explainer: पुराने टैक्स नोटिस का झंझट खत्म? पुरानी डिमांड माफी का पूरा सच और पोर्टल पर सुधार का तरीकादेश में चीनी उत्पादन 7% बढ़ा, महाराष्ट्र और कर्नाटक में रिकॉर्ड पैदावार; पर UP में दिखी हल्की गिरावटस्टैंडर्ड चार्टर्ड के 4.5 लाख क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को खरीदेगा फेडरल बैंक, बड़े शहरों में पकड़ बढ़ाने की कोशिशWaaree Energies: नतीजों के बाद शेयर में क्यों आई 11% की तगड़ी गिरावट? Q4 में मुनाफा 75% बढ़ा, रेवेन्यू हुआ डबलहर शेयर पर 2200% डिविडेंड देगी FMCG कंपनी, आ गई रेकॉर्ड डेट; Q4 में कमाया ₹2,994 करोड़ का मुनाफाAdani Ports Q4 Results: मुनाफा 10% बढ़कर ₹3,329 करोड़ पहुंचा, ₹7.5 डिविडेंड का ऐलानETF में रिकॉर्ड निवेश: FY26 में ₹1.8 लाख करोड़ का इनफ्लो, गोल्ड-सिल्वर ने मारी बाजीगोल्ड लोन देती है कंपनी, कमजोर बाजार में भी 6% उछला शेयर; ब्रोकरेज ने 34% अपसाइड का दिया टारगेट

Earthquake Today: भूकंप के कारण Ecuador में 13, Peru में एक की मौत

Advertisement
Last Updated- March 19, 2023 | 8:43 AM IST
Earthquake Today

दक्षिणी इक्वाडोर और उत्तरी पेरू में शनिवार को आए शक्तिशाली भूकंप के कारण कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। भूकंप के कारण कई लोग मलबे में दब गए हैं, जिन्हें बचाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया है।

‘यूएस जियोलॉजिकल सर्वे’ ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई। भूकंप का केंद्र इक्वाडोर के दूसरे सबसे बड़े शहर गुआयाक्विल से लगभग 50 मील (80 किलोमीटर) दक्षिण में था। प्राधिकारियों ने बताया कि भूकंप के कारण पेरू में एक और इक्वाडोर में 13 लोगों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि 126 अन्य लोग घायल हुए हैं। इक्वाडोर के राष्ट्रपति गुलेरमो लासो ने संवाददाताओं से कहा कि भूंकप के कारण लोगों में ‘‘निश्चित ही दहशत फैल गई’’। लासो कार्यालय ने एक बयान में बताया कि भूकंप के कारण जान गंवाने वाले लोगों में से 11 की तटीय राज्य एल ओरो में और दो की पर्वतीय राज्य अजुए में मौत हुई।

पेरू में, इक्वाडोर के साथ लगती उसकी उत्तरी सीमा से मध्य प्रशांत तट तक भूकंप महसूस किया गया। पेरू के प्रधानमंत्री अल्बर्टो ओटारोला ने बताया कि इक्वाडोर की सीमा पर टुंबेस क्षेत्र में एक मकान के ढहने के कारण सिर में चोट लगने से चार वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई।

भूकंप के कारण कई इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में लोगों को गुआयाक्विल की सड़कों पर इकट्ठा होते देखा जा सकता है।

Advertisement
First Published - March 19, 2023 | 8:43 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement