facebookmetapixel
Advertisement
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए से किसानों, युवाओं और MSMEs को होगा बड़ा फायदा: पीएम मोदीExplainer: ओवरटाइम के नए नियम — अब मर्जी से नहीं चलेगा काम, लेबर कोड में छिपे हैं आपके बड़े अधिकारTata MF का नया SIF: Titanium Equity Long-Short Fund हर बाजार में कैसे देगा कमाई का मौका?सीमेंट कंपनी ने 2400% डिविडेंड का किया एलान, Q4 में 20% उछला मुनाफा; आय भी 12% बढ़ीभारत-न्यूजीलैंड में हुई ऐतिहासिक ट्रेड डील: कीवी, चेरी से लेकर ऊन तक, जानें और क्या-क्या होगा सस्ताहॉस्पिटल बिल का झंझट खत्म! NPS में अब सीधे बैंक खाते में आएगा मेडिकल भत्ता, जानें नए नियमसमय पर भुगतान के बाद भी क्यों नहीं बढ़ता CIBIL स्कोर? एक्सपर्ट ने बताए कारण और उपायOnEMI Technology IPO: 30 अप्रैल से खुले रहा आईपीओ, प्राइस बैंड ₹162-171 पर तय; अप्लाई करने से पहले चेक करें डिटेल्सSteel Sector: चीन के बाद भारत बन रहा स्टील डिमांड का इंजन, ब्रोकरेज ने बताए टॉप स्टॉक्सBank Stocks: ₹200 के अंदर 2 बैंक शेयर चमकने को तैयार, ब्रोकरेज ने जताया 25% तक उछाल का अनुमान

यूक्रेन की राजधानी कीव में फिर किए गए ड्रोन हमले: अधिकारी

Advertisement
Last Updated- December 19, 2022 | 1:42 PM IST
Russia -Ukraine war

यूक्रेन की राजधानी कीव में सोमवार तड़के ड्रोन द्वारा एक बार फिर हमले किए गए। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कीव में तीन दिन पहले भी ऐसे ही हमले किए गए थे। अधिकारियों ने इसे युद्ध की शुरुआत के बाद से कीव पर किया गया अभी तक का सबसे बड़ा हमला बताया है।

कीव शहर के प्रशासन ने अपने ‘टेलीग्राम’ खाते पर बताया कि राजधानी कीव के हवाई क्षेत्र में ईरान निर्मित 20 से अधिक ड्रोन देखे गए, जिनमें से कम से कम 15 को मार गिराया गया।

प्रशासन ने बिना विस्तृत जानकारी दिए बताया कि एक महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर हमला किया गया। कीव के क्षेत्रीय गवर्नर ओलेक्सी कुलेबा ने ‘टेलीग्राम’ पर बताया कि कुछ बुनियादी सुविधाएं तथा मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। हमलों में कम से कम दो लोग घायल हो गए।

कीव के मेयर विटाली क्लिट्सको ने ‘टेलीग्राम’ पर बताया कि दो जिलों शेवचनकिव्सकी और सोलोम्यंस्की में विस्फोट की आवाज सुनी गई। हालांकि उन्होंने कहा कि किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है और आपात सेवाएं मौके पर तैनात हैं। सशस्त्र बलों ने कहा कि राजधानी कीव रूस का प्रमुख निशाना प्रतीत होती है, लेकिन देश के अन्य इलाकों में भी हमले किए गए हैं।

यूक्रेन की वायु सेना ने ‘टेलीग्राम’ पर बताया कि रूस द्वारा अज़ोव सागर के पूर्वी तट से दागे गए कम से कम 35 विस्फोटक ड्रोन में से 30 को तबाह कर दिया गया।

यूक्रेन की सेना ने मिसाइलों और विस्फोटक ड्रोन को मार गिराने में लगातार सफलता मिलने की सूचना दी है। ऊर्जा ढांचों को निशाना बनाकर सर्दियों में यूक्रेन के लोगों को परेशान करने के मकसद से रूस, कीव सहित अन्य स्थानों पर बुनियादी ऊर्जा ढांचे को निशाना बना रहा है।

रूस ने शुक्रवार को भी राजधानी कीव पर हमले किए थे। देश भर में कई दर्जन मिसाइलें दागी गईं जिससे व्यापक स्तर बिजली आपूर्ति बाधित हुई।

Advertisement
First Published - December 19, 2022 | 1:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement