आईमैक्स और रीगल के बीच करार

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 05, 2022 | 4:57 PM IST

आईमैक्स कॉरपोरशन और रीगल सिनेमाज इंक ने सोमवार को बताया कि अमेरिका में डिजिटल सिनेमा थिएटरों के विकास के लिए उन्होंने संयुक्त करार पर हस्ताक्षर किया है।


दोनों ही कंपनियां नए थिएटरों के विकास के लिए खर्च और मुनाफे को आपस में बांटेगी। नए थिएटरों के विकास के लिए 2010 तक का समय निश्चित किया गया है।


इस श्रृंखला का पहला थिएटर इस वर्ष नवंबर में हैरी पॉटर फिल्म की अगली कड़ी के प्रदर्शित होने के पहले खुलेगा। टोरंटों की कंपनी आईमैक्स बड़े स्क्रीन वाले थिएटर बनाती है। वहीं रीगल सिनेमा रीगल इंटरटेनमेंट ग्रुप की एक इकाई है।

First Published : March 24, 2008 | 9:47 PM IST