facebookmetapixel
Advertisement
मध्य प्रदेश में UCC को कैबिनेट की मंजूरी, विधानसभा में पेश होगा विधेयकRich Dad Poor Dad के लेखक की चेतावनी: जल्द खत्म हो सकता है दुनिया भर के शेयर बाजारों का भरोसाSemicon 2.0: एडवांस चिप डिजाइन के लिए सरकार देगी इक्विटी सपोर्ट, 105 स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावाDeloitte का अनुमान: FY27 में भारत की GDP ग्रोथ 6.5-6.8% रहेगी, महंगाई और वैश्विक जोखिम चुनौतीUpcoming IPO This Week: इस हफ्ते खुल रहे हैं 7 नए IPO, 5 कंपनियों की होगी लिस्टिंगMcap: टॉप-10 में से 5 कंपनियों की मार्केट वैल्यू ₹1.54 लाख करोड़ बढ़ी, TCS की चमकी किस्मतQ1 नतीजों और मिडिल ईस्ट तनाव के बीच कैसा रहेगा शेयर बाजार का मूड? जानिए इस हफ्ते का पूरा हालTCS vs HCLTech vs Wipro: IT स्टॉक्स में निवेश का है मन? जानें कौन सा शेयर आपके लिए बेहतरदिल्ली-NCR में आज से बदलेगा मौसम, IMD ने यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में जारी किया भारी बारिश का अलर्टपहली बार खरीदने जा रहे हैं अपना घर? कर्ज के जाल से बचने के लिए गांठ बांध लें ये ‘स्मार्ट मनी टिप्स’

ADB ने राजनीतिक अशांति के बीच बांग्लादेश के वृद्धि अनुमान को घटाया

Advertisement

पूर्वानुमान अत्यधिक अनिश्चित है क्योंकि व्यापक आर्थिक दृष्टिकोण पर काफी नकारात्मक जोखिम मंडरा रहा है।

Last Updated- September 25, 2024 | 2:29 PM IST
Asian Development Bank
Representative image

एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने बांग्लादेश की आर्थिक वृद्धि के अपने अनुमान को घटाकर 5.1 प्रतिशत कर दिया है। इसका मुख्य कारण देश में जुलाई-अगस्त में राजनीतिक अशांति के कारण आपूर्ति में आई बाधा है। मीडिया की एक खबर में यह जानकारी दी गई।

समाचार पत्र ‘द डेली स्टार’ की खबर के अनुसार, एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने पहले अनुमान लगाया था कि वित्त वर्ष 2024-25 के लिए दक्षिण एशियाई देश में वस्तुओं तथा सेवाओं का समग्र उत्पादन 6.6 प्रतिशत बढ़ेगा।

मनीला स्थित बहुपक्षीय ऋणदाता ने कहा कि उसने हिंसक विरोध प्रदर्शनों तथा हाल में आई बाढ़ के कारण चालू वित्त वर्ष के लिए देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर के अनुमान को घटा दिया है। एडीबी ने कहा कि राजकोषीय और मौद्रिक नीतियां कड़ी बनी रहने के आसार हैं, जिससे उपभोग तथा निवेश मांग में और कमी आएगी।

यह भी पढ़ें: FY24 के लिए ADB ने भारत की विकास दर 7% पर रखी बरकरार, अर्थव्यवस्था में तेजी आने की उम्मीद

पूर्वानुमान अत्यधिक अनिश्चित है क्योंकि व्यापक आर्थिक दृष्टिकोण पर काफी नकारात्मक जोखिम मंडरा रहा है।

इसमें कहा गया, ‘‘ ये जोखिम मुख्य रूप से राजनीतिक अस्थिरता, कमजोर कानून-व्यवस्था की स्थिति और वित्तीय क्षेत्र की कमजोरियों से उत्पन्न होते हैं।’’

एडीबी का नवीनतम पूर्वानुमान विश्व बैंक के जून के अनुमान से कम है, जिसमें वित्त वर्ष 2024-25 के लिए बांग्लादेश की आर्थिक वृद्धि 5.7 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया था। एडीबी ने पाया कि उच्च मुद्रास्फीति, जटिल वैश्विक मौद्रिक स्थितियों और अन्य व्यापक आर्थिक चुनौतियों के कारण मांग दबी हुई है।

उसने कहा, ‘‘ जिंस व ऊर्जा की उच्च कीमतों और मुद्रा अवमूल्यन के कारण मुद्रास्फीति उच्च बनी हुई है। निर्यात तथा आयात दोनों में गिरावट के कारण चालू खाता घाटा कम हुआ है।’’

संगठन ने मुद्रास्फीति के दोहरे अंक तक बढ़ने का अनुमान भी लगाया है। व्यापक छात्र विरोध प्रदर्शनों के उग्र होने के बाद प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफा देकर देश छोड़ने के लिए मजबूर होने पर नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस ने आठ अगस्त को अंतरिम सरकार के प्रमुख के तौर पर शपथ ली थी। यूनुस (84) ने हाल ही में न्यायपालिका, चुनाव प्रणाली, प्रशासन, पुलिस, भ्रष्टाचार रोधी आयोग और संविधान में सुधार के लिए छह आयोगों के गठन की घोषणा की है।

Advertisement
First Published - September 25, 2024 | 2:29 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement