facebookmetapixel
Advertisement
निवेशकों की ऊंची यील्ड की मांग के आगे झुका नाबार्ड, 7,000 करोड़ रुपये का बॉन्ड इश्यू लिया वापसडीजल की महंगाई से ट्रांसपोर्टर्स बेहाल, माल ढुलाई दरों में बढ़ोतरी की तैयारी; ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा सीधा असरब्रिटेन के नए स्टील नियमों से अटका भारत का मेगा व्यापार सौदा, FTA लागू होने में हो सकती है देरीरिकॉर्ड तोड़ रफ्तार: पश्चिम एशिया संकट के बावजूद अप्रैल में भारत का निर्यात 13.8% उछलाबर्जर पेंट्स के शेयरों में 11% का जोरदार उछाल, चौथी तिमाही के नतीजों के बाद ब्रोकरेज फर्म गदगदNSE के मेगा IPO से पहले ब्रोकरों ने घटाई हिस्सेदारी, ऑल-टाइम लो पर पहुंचा मालिकाना हकईंधन के दाम बढ़ते ही ई-कॉमर्स और राइड-हेलिंग कंपनियों की बढ़ी टेंशन, महंगी हो सकती है डिलीवरी!क्या पेट्रोल-डीजल कारों की होगी छुट्टी? टाटा मोटर्स ने बताया क्यों तेजी से किफायती हो रहे हैं EVभारत और UAE के बीच 6 ऐतिहासिक समझौते; अबू धाबी में PM मोदी की यात्रा के दौरान रक्षा और ऊर्जा क्षेत्र पर बड़ा फैसलापश्चिम एशिया संकट का असर: चार साल में पहली बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, CNG भी हुई महंगी

Indonesia: पश्चिमी इंडोनेशिया में नाव डूबने से 11 लोगों की मौत, 9 लापता

Advertisement
Last Updated- April 28, 2023 | 8:41 AM IST
dead

पश्चिमी इंडोनेशिया में एक नौका के डूबने से 11 लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य अब भी लापता हैं। नौका में कम से कम 78 लोग सवार थे। पेकनबारू तलाश एवं बचाव एजेंसी के प्रमुख न्योमन सिद्धकार्य ने बताया कि बचावकर्मियों को अभी तक 11 शव बरामद हुए हैं, जिनमें से अधिकतर महिलाएं और बच्चे हैं। अभी तक 58 लोगों को बचाया गया है। इनमें से कई लोग घंटों तक पानी में रहने के कारण बेहोश हो गए थे।

स्थानीय टेलीविजन पर प्रसारित हो रही फुटेज में एक पलटी हुई नाव (स्पीडबोट) पर खड़े लोग मछली पकड़ने वाली नौका तक पहुंचने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।

सिद्धकार्य ने बताया कि ‘एवलिन कैलिस्टा 01’ में 72 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे। अधिकतर लोग परिवार के सदस्यों के साथ ईद-उल-फितर की छुट्टी मनाने के लिए अपने गृहनगर से लौट रहे थे।

रियाउ प्रांत में इंद्रगिरि हिलिर रीजेंसी के टेम्बिलाहन कस्बे में एक बंदरगाह से निकलने के करीब तीन घंटे बाद बृहस्पतिवार दोपहर को नौका डूब गई थी।

Advertisement
First Published - April 28, 2023 | 8:41 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement