भारत

Uttarakhand: रुद्रप्रयाग-मदमहेश्वर रास्ते में पुल बहा, SDRF कर रही फंसे लोगों की मदद

अधिकारियों ने बताया कि SDRF की एक टीम इंस्पेक्टर अनिरूद्ध भंडारी के नेतृत्व में हेलीकॉप्टर से मदमहेश्वर से पांच किलोमीटर नीचे नानू नामक स्थान पर पहुंच गयी है।

Published by
भाषा   
Last Updated- July 26, 2024 | 2:08 PM IST

उत्तराखंड में रूदप्रयाग जिले में मदमहेश्वर पैदल रास्ते पर गोंडार में एक पुल बह गया जिससे वहां 25 से 30 पर्यटक फंस गए। राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह पुल बहने की सूचना मिलने के बाद गोंडार के पास फंसे लोगों को निकालने के लिए हेलीकॉप्टर की भी मदद ली जा रही है ।

उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ की एक टीम इंस्पेक्टर अनिरूद्ध भंडारी के नेतृत्व में हेलीकॉप्टर से मदमहेश्वर से पांच किलोमीटर नीचे नानू नामक स्थान पर पहुंच गयी है।

उनके अनुसार, वहां पर करीब 25—30 लोग हैं जिनमें से अभी तक 10 लोगों को हेलीकॉप्टर के जरिए वहां से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है । अन्य लोगों को भी जल्द ही वहां से सुरक्षित स्थानों पर लाया जाएगा । एसडीआरएफ की एक अन्य टीम भी अगस्त्यमुनि से पैदल मार्ग से होते हुए घटनास्थल पर पहुंच गयी है।

पंचकेदार श्रृंखला में से एक मदमहेश्वर मंदिर उच्च गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र में करीब 11 हजार फुट की उंचाई पर स्थित है ।

First Published : July 26, 2024 | 2:08 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)