भारत

UP Bypoll: उप्र की एक राज्यसभा सीट के लिए 15 सितंबर को उपचुनाव

निर्वाचन आयोग ने एक बयान में कहा कि इस उप चुनाव के लिए 29 अगस्त को अधिसूचना जारी की जाएगी।

Published by
भाषा   
Last Updated- August 22, 2023 | 2:51 PM IST

UP Bypoll: उत्तर प्रदेश से एक वर्तमान राज्यसभा सदस्य के निधन के बाद खाली हुई सीट के लिए उपचुनाव 15 सितंबर को होगा। निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को यह जानकारी दी। भारतीय जनता पार्टी के सांसद हरद्वार दुबे का 26 जून को निधन हो गया था।

राज्यसभा सदस्य के रूप में उनका कार्यकाल नवंबर, 2026 में समाप्त होना था। दुबे ने 26 नवंबर, 2020 को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली थी। निर्वाचन आयोग ने एक बयान में कहा कि इस उप चुनाव के लिए 29 अगस्त को अधिसूचना जारी की जाएगी।

स्थापित परंपरा के अनुसार, मतगणना 15 सितंबर को शाम 4 बजे मतदान समाप्त होने के एक घंटे बाद होगी।

First Published : August 22, 2023 | 2:51 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)