facebookmetapixel
Advertisement
राजीव कुमार तीन साल के लिए संभालेंगे HDFC बैंक की कमान, बनाए गए नए पार्ट-टाइम चेयरमैनMTF में रिकॉर्ड उछाल! क्या बाजार में बढ़ रहा है बड़ा जोखिम?Yes Bank का ₹16,000 करोड़ जुटाने का प्लान, बोर्ड ने इक्विटी और डेट इश्यू को दी मंजूरीभारत का विदेशी कर्ज बढ़कर 762.8 अरब डॉलर पर पहुंचा, GDP के मुकाबले बढ़ा बोझसरकार ने हटाई डीजल-पेट्रोल खरीद पर लगी रोक, कम​र्शियल खरीदारों को राहत8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर 2, 2.5 और 3 होने पर कितनी बढ़ेगी लेवल 1 से 7 तक के कर्मचारियों की सैलरी और HRA?दिल्ली में बिजली की डिमांड के टूटे सारे रिकॉर्ड, क्या 9,000 मेगावॉट तक जाएगी डिमांडमहिला उद्यमियों का डिजिटल पेमेंट पर भरोसा बढ़ा, लेकिन फ्रॉड और डेटा सुरक्षा अब भी बड़ी चुनौती: स्टडीमानसून की धीमी चाल, दलहन फसलों का रकबा 30% घटाTata Value Fund Review: ₹10,000 की मंथली SIP, 22 साल का धैर्य और ₹1.78 करोड़ का फंड! देखें कहां लगा है पैसा?

Train Derail: चेन्नई के पास ईएमयू के तीन खाली डिब्बे पटरी से उतरे, रेल सेवाएं प्रभावित

Advertisement

दक्षिण रेलवे ने शुरुआत में चार डिब्बों के पटरी से उतरने की जानकारी दी थी, लेकिन बाद में इसने स्पष्ट किया कि तीन डिब्बे पटरी से उतरे हैं।

Last Updated- October 24, 2023 | 1:15 PM IST
train derail

चेन्नई में उपनगर अवाडी के पास इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (ईएमयू) ट्रेन के तीन खाली डिब्बे मंगलवार तड़के पटरी से उतर गए। दक्षिण रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक, सुबह पांच बजकर 40 मिनट पर हुई इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन इससे इस व्यस्त मार्ग पर रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं और कई ट्रेन देरी से चल रही हैं।

दक्षिण रेलवे ने शुरुआत में चार डिब्बों के पटरी से उतरने की जानकारी दी थी, लेकिन बाद में इसने स्पष्ट किया कि तीन डिब्बे पटरी से उतरे हैं। आधिकारिक बयान में कहा गया, “उपनगरीय ईएमयू ट्रेन की खाली रेक के आखिरी तीन डिब्बे सुबह 5.40 बजे अवाडी ईएमयू कार शेड से मुख्य लाइन पर निकलते समय अवाडी रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतर गए।”

बयान के अनुसार, घटना से चेन्नई सेंट्रल की तरफ उपनगरीय लाइन पर रेल सेवाएं प्रभावित हुईं, जबकि ओवरहेड उपकरण (ओएचई) केबल में गड़बड़ी के कारण मुख्य एक्सप्रेस लाइन पर मामूली व्यवधान आया।

यह भी पढ़ें : आराक्षण आंदोलन की तैयारियों में जुटे मराठा संगठन, 25 अक्टूबर से दोबारा शुरु होगा आमरण अनशन

इसमें कहा गया कि घटना के कारण चेन्नई सेंट्रल की ओर जाने वाली पांच ईएमयू ट्रेन देरी से चलीं और तीन एक्सप्रेस ट्रेन-मैसूरु जाने वाली वंदे भारत और शताब्दी एक्सप्रेस तथा चेन्नई-कोयंबटूर कोवई एक्सप्रेस को अंबत्तूर रेलवे स्टेशन पर रोकना पड़ा।

बयान के मुताबिक, घटना के कारण चेन्नई सेंट्रल से चलने वाली सप्तगिरि एक्सप्रेस (चेन्नई-तिरुपति) और बेंगलुरु जाने वाली बृंदावन एक्सप्रेस तथा डबल डेकर एक्सप्रेस का समय पुनर्निर्धारित किया गया है। इसमें कहा गया, “मंडल रेल प्रबंधक और उनके वरिष्ठ अधिकारियों की टीम मौके पर है। ट्रैक पर रेल सेवाओं की बहाली का काम जोरों पर है और अब मुख्य लाइन को ट्रेन परिचालन के लिए खोल दिया गया है… मार्ग पर विलंबित/रोकी गई ट्रेन ने यात्रा शुरू कर दी है। ईएमयू सेवाओं के परिचालन के लिए उन्हें फास्ट लाइन की तरफ मोड़ा गया है।” इसमें कहा गया कि उपनगरीय लाइन पर रेल यातायात बहाली का काम प्रगति पर है और कुछ ही घंटों में यातायात बहाल कर दिया जाएगा। ईएमयू का इस्तेमाल स्थानीय यात्री सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए किया जाता है।

Advertisement
First Published - October 24, 2023 | 1:15 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement